बड़ी खबर : Google क्रोम को तुरंत करें अपडेट, नहीं तो सारा निजी डाटा हो जाएगा हैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 03 Nov 2019 12:55 PM IST
Google Launch New Update For Chrome Users Know About It
google chrome - फोटो : GettyImages

    दुनियाभर के लोग किसी भी चीज को सर्च करने के लिए गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कंपनी ने अपने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि जल्द से जल्द गूगल क्रोम के पुराने वर्जन को अपडेट करें। अगर यूजर्स पुराना ब्राउजर का उपयोग कर रहे हैं, तो उनका निजी डाटा भी लीक या चोरी हो सकता है। गूगल ने लोगों के डाटा को बचाने के लिए नया वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने आशंका जताई है कि हैकर्स पुराने वर्जन से यूजर्स के डाटा को हैक कर रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के लेटेस्ट अपडेट दो जीरो डे वल्नरबिलिटी को सही करता है। इससे पहले पीडीFium (CVE-2019-13721) और ऑडियो कंपोनेंट (CVE-2019-13720) ने क्रोम की लाइब्रेरी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

    हैकर्स लंबे समय से गूगल क्रोम को हैक करने की कोशिश करते आए हैं। इसके साथ ही हैकर्स क्रोम की मेमरी के डाटा को करप्ट और मोडिफाई भी कर सकते हैं। वहीं, गूगल ने कहा है कि हमने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए नए वर्जन को पेश किय है। इसके साथ ही सभी यूजर्स को गूगल क्रोम का अपडेट मिल जाएगा।

    यूजर्स मैन्युअली भी अपडेट को चैक कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को क्रोम की दाई तरफ जाकर टैक करना होगा। इसके बाद अबाउट गूगल क्रोम के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।

    गूगल ने आईओएस और विंडोज यूजर्स के लिए क्रोम 78 का अपडेट जारी किया है। साथ ही यूजर्स को डार्क मोड का अपडेट भी मिलेगा। इसके अलावा हिस्ट्री, रीसेंट टैब्स और रीडिंग लिस्ट नए डिजाइन के साथ क्रोम पर उपलब्ध हैं।

    नए अपडेट में यूजर्स को न्यू टैब पेज, क्लिक टू ऑल और न्यू टैब ओवरलेज में कस्टाइमज विकल्प मिलेगा। वहीं, यूजर्स गूगल क्रोम पर खास फीचर के तहत डेस्क्टॉप पर दिखने वाले नंबर्स पर कॉल कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें