Instagram: इंस्टाग्राम के नीले गोले से कर लें दोस्ती, मिलेगा हर सवाल का जवाब!

भारत में बहुत तेजी से अपना दायरा बढ़ाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम यूजर्स को ढेर सारे फीचर्स देता है। इंस्टाग्राम की रील्स पर लोग काफी समय व्यतीत करते हैं, वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स को काफी लाभ मिलता है। अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की रहने वाली है। अधिकतर लोग इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो, वीडियो, पोस्ट और रील अपलोड करते हैं। ऐसे में कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर मेटा एआई को लाया गया है। जानिए मेटा एआई का यूजर्स के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।

अगर आपने अभी तक इंस्टाग्राम पर मेटा एआई का इस्तेमाल नहीं किया है तो कोई बात नहीं, इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे। मेटा एआई के जरिए आसानी से किसी भी सवाल का जवाब जान सकते हैं। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स इस सुविधा के जरिए अपनी क्रिएटिविटी में इजाफा कर सकते हैं और कमाई भी बढ़ा सकते हैं।

इंस्टाग्राम मेटा एआई एक चैटबॉट है, इस फीचर की मदद से किसी भी विषय के बारे में बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस सुविधा से यूजर्स अलग-अलग तरह की स्टोरी और फोटो भी बनवा सकते हैं।