Google USM: गूगल ने पेश किया नया यूनिवर्सल स्पीच मॉडल, दुनियाभर की 1000 भाषाओं को करता है सपोर्ट
Universal Speech Model: यूनिवर्सल स्पीच मॉडल ऑटोमेटिक स्पीच रिकग्निशन स्केलिंग के आधार पर 1000 से भी ज्यादा भाषा की पहचान कर सकता है।

विस्तार
टेक दिग्गज गूगल ने OpenAI को टक्कर देने के लिए अपने नए यूनिवर्सल स्पीच मॉडल (USM) के अपडेट को पेश कर दिया है। दरअसल, यह एक 1,000 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला एक स्पीच मॉडल है। यूनिवर्सल स्पीच मॉडल को लेकर रिसर्चर का कहना है कि ऑटोमेशन स्पीच रिकग्निशन के सभी सेगमेंट के लिए यह ओपनएआई (OpenAI) से बेहतर प्रदर्शन करता है। जैसे कि यह बेहतर यूट्यूब कैप्शन लिख सकता है।
यूएसएम, स्पीच मॉडल का एक ग्रुप है, जिसमें दो बिलियन पैरामीटर हैं। और इसे 12 मिलियन घंटे के स्पीच का बहुत सारा डाटासेट और 300 से अधिक भाषाओं को कवर करने वाले टेक्स्ट के 28 बिलियन वाक्यों पर प्रशिक्षित किया गया है। इस मॉडल का उपयोग YouTube (बंद कैप्शन के लिए) में किया जाता है और न केवल व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं पर, बल्कि अम्हारिक, सेबुआनो, असमिया और अजरबैजानी जैसी कुछ भाषाओं पर भी ऑटोमेटिक स्पीच रिकग्निशन का परफॉर्म कर सकता है।
गूगल के अनुसार, यूएसएम यानी यूनिवर्सल स्पीच मॉडल ऑटोमेटिक स्पीच रिकग्निशन स्केलिंग के आधार पर 1000 से भी ज्यादा भाषा की पहचान कर सकता है। वहीं इस मॉडल की मदद से बहुभाषी डाटासेट की भी पहचान की जा सकती है।
कंपनी के अनुसार, इस मॉडल की मदद से एनकोडर को प्री-ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रशिक्षण प्रक्रिया में नई भाषाओं और डाटा को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो इस मॉडल की मदद से कई भाषाओं के डाटा को आसानी फिल्टर किया जा सकता है और उसे कंटेंट और स्पीच के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
- Instagram Down: कई घंटों के डाउन के बाद बहाल हुआ इंस्टाग्राम, एप-वेबसाइट एक्सेस करने में आ रही थी समस्या
- 39 घंटों की बैटरी लाइफ और ANC के साथ लॉन्च हुआ वनप्सल का किफायती ईयरबड्स, जानें फीचर्स और कीमत
- 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का नया 5G फोन, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार, जानें कीमत
- YouTube Overlay Ads: होली पर यूट्यूब ने दिया तोहफा, 6 अप्रैल से प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेंगे ओवरले विज्ञापन