YouTube Overlay Ads: होली पर यूट्यूब ने दिया तोहफा, 6 अप्रैल से प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेंगे ओवरले विज्ञापन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 08 Mar 2023 01:42 PM IST
सार

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ये बदलाव छह अप्रैल से लागू होगा। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने यूट्यूब सपोर्ट पेज के माध्यम से दी है।

विज्ञापन
YouTube will stop showing overlay ads on desktop from 6 april
YouTube Overlay Ads - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि वीडियो देखने के लिए आप यूट्यूब (YouTube) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही यूजर्स को यूट्यूब पर दिखने वाले विज्ञापनों से छुटकारा मिलने वाला है। कंपनी ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म पर नया बदलाव करने वाली है, जो कि 6 अप्रैल से लागू होगा। इस बदलाव के तहत वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ओवरले विज्ञापन को रिमूव करने वाला है।

    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ये बदलाव छह अप्रैल से लागू होगा। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने यूट्यूब सपोर्ट पेज के माध्यम से दी है। बता दें कि कंपनी ने ओवरले विज्ञापन को हटाने की घोषणा की है। यानी अन्य बैनर्स या शॉर्ट विज्ञापन फिर भी वीडियो में आपको परेशान करने वाले हैं। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी इस सुविधा को केवल यूट्यूब डेस्कटॉप वर्जन पर ही लागू करने वाली है। यानी मोबाइल एप यूजर्स को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन

    ओवरले विज्ञापन मोबाइल पर भी दिखाई देते थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्हें हटा दिया गया था और किसी ने उन्हें हटाने का विरोध नहीं किया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि डेस्कटॉप पर इन विज्ञापनों की जगह कौन लेगा। संभवत: चीजें प्री, मिड और पोस्ट-रोल विज्ञापनों पर केंद्रित होंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें