6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का नया 5G फोन, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार, जानें कीमत
Samsung Galaxy M14 5G में 6000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने नए 5G फोन Samsung Galaxy M14 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.6 इंच के पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले और Exynos 1330 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी एम 14 5जी को फिलहाल यूक्रेन में लॉन्च किया गया है। फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन दो स्टोरेज में आता है, इसकी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत UAH 8,299 (लगभग 18,300 रुपये) और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत UAH 8,999 (लगभग 20,000 रुपये) है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक भारत और अन्य देशों में इस फोन को लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।
सैमसंग गैलेक्सी एम 14 5जी को 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो (2408X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित वन यूआई मिलता है।
- YouTube Overlay Ads: होली पर यूट्यूब ने दिया तोहफा, 6 अप्रैल से प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेंगे ओवरले विज्ञापन
- रेडमी ने होली पर लॉन्च किया Redmi 10 का नया कलर वेरियंट, डिजाइन भी है शानदार, जानें फीचर्स और कीमत
- Tiktok: अमेरिका में पूरी तरह बंद हो सकता है टिकटॉक, व्हाइट हाउस ने एप को बैन करने के विधेयक को दी मंजूरी
- Google: अब प्रमोशन में कटौती करेगा गूगल, 12,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद कंपनी का नया फरमान