Google I/O 2025: गूगल ने लॉन्च किया Beam, पलक झपकते 3D में बदल देगा 2D वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 May 2025 11:09 AM IST
सार

Beam का उद्देश्य है ज्यादा प्राकृतिक, आंखों से आंख मिलाने वाला और वास्तविक गहराई वाला संचार अनुभव देना, खासकर प्रोफेशनल या इंटरप्राइज उपयोगकर्ताओं के लिए। यह गूगल क्लाउड और गूगल की एआई क्षमताओं का उपयोग करता है।

विज्ञापन
Google I/O 2025 Google launches Beam, will convert 2D video into 3D in the blink of an eye
Google Beam - फोटो : गूगल

    विस्तार

    गूगल ने अपने वार्षिक I/O 2025 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने Project Starline को एक नया नाम दिया और इसके लिए नए फीचर्स भी पेश हुए। गूगल प्रोजेक्ट स्टारलाइन को अब Google Beam कहा जाएगा। यह नया प्लेटफॉर्म यूजर्स को एक-दूसरे से 3D अनुभव के माध्यम से जुड़ने की सुविधा देता है, जहां 2D वीडियो स्ट्रीम को 3D में बदला जाता है यानी वीडियो कॉल के दौरान 2D वीडियो को 3D में बदला जा सकेगा। Beam का उद्देश्य है ज्यादा प्राकृतिक, आंखों से आंख मिलाने वाला और वास्तविक गहराई वाला संचार अनुभव देना, खासकर प्रोफेशनल या इंटरप्राइज उपयोगकर्ताओं के लिए। यह गूगल क्लाउड और गूगल की एआई क्षमताओं का उपयोग करता है।

    Google AI Overview: अब 200 देशों के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, 40 भाषाओं का भी मिला सपोर्ट

    • मल्टी-एंगल वेबकैम कैप्चर:Beam कई कैमरों का उपयोग कर यूजर को अलग-अलग कोणों से कैप्चर करता है।
    • AI-पावर्ड 3D प्रोसेसिंग:गूगल का एआई इन वीडियो स्ट्रीम्स को मर्ज करके एक 3D लाइट फील्ड डिस्प्ले तैयार करता है।
    • सटीक हेड ट्रैकिंग:प्लेटफॉर्म में मिलीमीटर-स्तरीय सटीकता और 60 fps की दर से हेड ट्रैकिंग शामिल है।
    • AI वॉल्यूमेट्रिक वीडियो मॉडल:यह तकनीक 2D वीडियो को ऐसा 3D अनुभव देती है, जिसे किसी भी एंगल से देखा जा सकता है। इससे आंखों का संपर्क और सूक्ष्म हाव-भाव पढ़ना आसान हो जाता है।

    गूगल ने सबसे पहले Project Starline को Google I/O 2021 में पेश किया था। इसका उद्देश्य था यूजर्स को वास्तविक आकार में 3D में दिखाना, जिसमें प्राकृतिक रूप से आंखों से संपर्क और स्थानिक ऑडियो शामिल था, हालांकि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से बाजार में नहीं उतर पाया, लेकिन उसी तकनीक को अब Google Beam के रूप में फिर से डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें