Google AI Overview: अब 200 देशों के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, 40 भाषाओं का भी मिला सपोर्ट
हाल के महीनों में इसके कई देशों में विस्तार के बाद, गूगल ने बताया है कि जिन सर्च क्वेरीज में AI Overviews दिखता है, उनमें गूगल सर्च का उपयोग 10% तक बढ़ गया है। भारत और अमेरिका अब तक इस फीचर के सबसे बड़े उपयोगकर्ता मार्केट रहे हैं।

विस्तार
गूगल ने अपने वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन Google I/O 2025 के दौरान घोषणा की है कि उसका AI Overviews फीचर अब 200 से अधिक देशों और 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस अपडेट के साथ अब उपयोगकर्ता अरबी, चीनी, मलय, उर्दू जैसी भाषाओं में भी एआई-आधारित सर्च ओवरव्यू देख सकेंगे, जो पहले केवल कुछ सीमित भाषाओं में ही उपलब्ध था।
- अरबी (Arabic)
- चीनी (Chinese)
- मलय (Malay)
- उर्दू (Urdu)
ये भाषाएं पहले से मौजूद अंग्रेजी, हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषा सपोर्ट में जुड़ेंगी।
AI Overviews फीचर Google Search में यूजर्स को उनके सवालों का एक संक्षिप्त, एआई जेनरेटेड उत्तर देता है, जिसमें विषय का एक स्नैपशॉट होता है और उसके साथ-साथ विश्वसनीय वेबसाइट्स के लिंक भी होते हैं जहां से और अधिक जानकारी ली जा सकती है। इसमें गूगल का Gemini लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टी-स्टेप रीजनिंग की क्षमता रखता है यानी यह जटिल प्रश्नों के उत्तर को भी सही तरह से खोज सकता है।
- Location Blocked: अब वेबसाइट-एप एक्सेस नहीं कर पाएंगे आपकी लोकेशन, यह टेक्नोलॉजी करेगी मदद
- WWDC 2025: अगले महीने इस दिन से होगा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, एपल ने की आधिकारिक पुष्टि
- iPad Mini 2024 Review: कितना पावरफुल है एपल का कॉम्पैक्ट आईपैड, पढ़ें रिव्यू
- Blackout: एक झटके में पूरे देश में मोबाइल नेटवर्क हो गया गायब, साइबर अटैक नहीं है वजह