iPad Mini 2024 Review: कितना पावरफुल है एपल का कॉम्पैक्ट आईपैड, पढ़ें रिव्यू
iPad Mini 2024 Review Hindi: iPad Mini (2024) की भारत में शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है, जो 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है, जबकि इसका सेल्युलर वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध होगा। 256GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है (सेल्युलर: 74,900 रुपये), जबकि 512GB वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये (सेल्युलर: 94,900 रुपये) है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है iPad Mini (2024)?

विस्तार
iPad Mini 2024 Review: iPad Mini (2024) अब बाजार में हर जगह उपलब्ध है। वैसे तो यह iPad Mini (2024) हमारे पास लंबे समय से है और हमने इसे लंबे समय तक इस्तेमाल भी किया है। iPad Mini (2024) के साथ A17 Pro चिपसेट दिया गया है। साल 2021 के बाद यह पहला मौका है जब एपल ने iPad Mini को पेश किया है। iPad Mini (2024) के साथ एपल इंटेलिजेंस भी दिया गया है और बेस मॉडल के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। iPad Mini (2024) की भारत में शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है, जो 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है, जबकि इसका सेल्युलर वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध होगा। 256GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है (सेल्युलर: 74,900 रुपये), जबकि 512GB वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये (सेल्युलर: 94,900 रुपये) है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है iPad Mini (2024)?
iPad Mini 2024 Review: डिजाइन और डिस्प्ले

iPad Mini (2024) में 8.3-इंच का Liquid Retina IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1488x2266 पिक्सल रेजोल्यूशन, 326ppi डेंसिटी और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले True Tone, P3 वाइड कलर गैमट और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग जैसी खूबियों से लैस है, जिससे यह आउटडोर में भी बिना किसी परेशानी के काम करता है। iPad Mini का कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्लिम एलुमिनियम बॉडी इसे बेहद पोर्टेबल बनाते हैं।

इसे ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट में पेश किया गया है। हल्का वजन और राउंडेड कॉर्नर्स इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। इसे हैंडी बैग में आसानी से लेकर कहीं आया जाया जा सकता है। इसे किसी तरह की आईपी रेटिंग नहीं मिली है जो कि वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए होती है। बॉडी ऐसी है जो कि हाथों से काफी फिसलती है।
iPad Mini 2024 Review: परफॉरमेंस

iPad Mini (2024) को Apple की A17 Pro चिप है, जिसमें हेक्सा-कोर CPU है, जिसमें दो परफॉरमेंस कोर और चार एफिशियंसी कोर हैं और इसे 5-कोर GPU के साथ जोड़ा गया है। यह iPadOS 18 पर चलता है और इसमें अब Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी मिल गया है तो आप नोट्स बनाने, जीमेल या किसी अन्य मैसेज के लिए एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वीडियो एडिटिंग, फोटो प्रोसेसिंग और गेमिंग जैसे टास्क को यह डिवाइस आसानी से संभाल लेता है। छोटे साइज की वजह से यह गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है, खासकर उन यूजर्स के लिए जिन्हें बड़े टैबलेट असहज लगते हैं। Lumafusion जैसे एप्स के जरिए आप इसमें वीडियो एडिट भी कर सकते हैं।

इसमें दिया गया Notes एप का बड़े ही काम का है। चाहे डॉक्यूमेंट स्कैन करना हो या फिर कुछ नोट करना होगा। पेंसिल के साथ यह काम और भी आसान हो जाता है। iPad Mini अब Apple Pencil Pro को सपोर्ट करता है, जिससे इसमें नोट्स लेना, स्केचिंग और डिजिटल आर्ट करना काफी सहज हो गया है। नए फीचर्स जैसे “सक्वी टु सेलेक्ट”, “बैरेल रोल”, और “हैप्टिक फीडबैक” इसे क्रिएटिव यूजर्स के लिए और भी बेहतर बनाते हैं। पेंसिल के साथ वायरलेस और टाईप-सी दोनों चार्जिंग मोड मिलता है। iPad mini के साथ ब्लूटूथ कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप एपल का नहीं, बल्कि किसी अन्य कंपनी का भी कीबोर्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।