Google I/O 2023: गूगल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट आज, पहला पिक्सल फोल्ड फोन होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2023 08:10 PM IST
सार

गूगल के इस इवेंट में हर बार Google नई चीजें पेश करता है। इस इवेंट में Pixel 7a की लॉन्चिंग होने वाली है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग 11 मई को होगी। गूगल पिक्सल 7ए की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट से होगी।

Google I/O 2023 tonight How to watch livestream in India and what to expect
Google I/O 2023 - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 10 मई को होने जा रहा है। Google I/O 2023 गूगल का वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस है। Google I/O 2023 में आज एंड्रॉयड 14 की पहली झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा गूगल के इस इवेंट में पहला पिक्सल फोल्ड फोन pixel fold लॉन्च होने वाला है। गूगल ने अपने पिक्सल फोल्ड का टीजर भी जारी किया है। खबर है कि Google I/O 2023 में पहला Pixel Tablet भी लॉन्च होगा। Google I/O 2023 की शुरुआत अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई के कीनोट के साथ होगी।

    Google I/O 2023 इवेंट का आयोजन फिजिकल तौर पर हो रहा है लेकिन आप इसे ऑनलाइन भी फ्री में देख सकते हैं। इवेंट को यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। Google I/O 2023 इवेंट की शुरुआत आज रात 10:30 बजे से होगी। गूगल का यह इवेंट एपल के WWDC की तरह ही है।

    गूगल के इस इवेंट में हर बार Google नई चीजें पेश करता है। इस इवेंट में Pixel 7a की लॉन्चिंग होने वाली है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग 11 मई को होगी। गूगल पिक्सल 7ए की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट से होगी। Pixel 7a की कीमत 45,000 रुपये के करीब हो सकती है। इस फोन का मुकाबला Samsung, Oppo और OnePlus के फोन से होगी। Pixel 7a के साथ गूगल का इनहाउस Tensor G2 प्रोसेसर मिलेगा।

    फोन की डिजाइन पिक्सल 7 सीरीज जैसी ही होगी। इस इवेंट में सबकी नजरें Google Pixel Fold पर होंगी जो कि Samsung Galaxy Z Fold 4 और Oppo Find N2 की टक्कर में लॉन्च होगा। पिक्सल फोल्ड का टीजर भी कंपनी ने जारी किया है। Google I/O 2023 में Pixel Tab की लॉन्चिंग हो सकती है जिसमें 10 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। गूगल के इस टैबलेट की कीमत 50,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें