Oppo F23 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगी 67W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2023 10:07 AM IST
सार

Oppo F23 5G की माइक्रोसाइट ओप्पो की वेबसाइट पर लाइव हो गई है। Oppo F23 5G को लेकर लीक रिपोर्ट भी सामने आई हैं जिनके मुताबिक फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के अलावा 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ 8 जीबी रैम और कुछ वर्चुअल रैम भी मिल सकती है।

विज्ञापन
Oppo F23 5G India Launch on May 15 Design and Specifications Teased
Oppo F23 5G - फोटो : Oppo

    विस्तार

    Oppo ने Oppo F23 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Oppo F23 5G को लेकर ओप्पो ने टीजर भी जारी किया है। Oppo F23 5G की डिजाइन सामने आई है। Oppo F23 5G को बोल्ड गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo F23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी और 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 67W SuperVOOC चार्जिंग मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे होंगे।

    Oppo F23 5G की माइक्रोसाइट ओप्पो की वेबसाइट पर लाइव हो गई है। Oppo F23 5G की लॉन्चिंग भारत में 15 मई को होने जा रही है। Oppo F23 5G के साथ पंचहोल कटआउट वाली डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन

    Oppo F23 5G को लेकर लीक रिपोर्ट भी सामने आई हैं जिनके मुताबिक फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के अलावा 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ 8 जीबी रैम और कुछ वर्चुअल रैम भी मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo F23 5G के साथ तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन के साथ स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर मिल सकता है। Oppo F23 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। ओप्पो के इस फोन में एंड्रॉयड 13 आधारिक ऑक्सीजन ओएस मिलेगा। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें