Google I/O 2023: कंफर्म हुई कॉन्फ्रेंस की तारीख, देखने को मिलेगी एंड्रॉयड 14 की पहली झलक
Google I/O 2023 इस साल 10 मई 2023 को होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करके दी है। गूगल के इस इवेंट का आयोजन शोरलाइन एम्फीथिएटर, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में होगा जो कि Google के मुख्यालय के ठीक सामने है।

विस्तार
गूगल ने इस साल के Google I/O 2023 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की तारीख की घोषणा कर दी है। Google I/O 2023 इस साल 10 मई 2023 को होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करके दी है। गूगल के इस इवेंट का आयोजन शोरलाइन एम्फीथिएटर, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में होगा जो कि Google के मुख्यालय के ठीक सामने है।
Google I/O 2023 चार साल में फिजिकल रूप से आयोजित होने वाला पहला इवेंट होगा, हालांकि इस इवेंट को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा। Google I/O 2023 में एंड्रॉयड 14 (Android 14 Beta) की पहली झलक देखने को मिलेगी।
इसके अलावा गूगल के इस इवेंट में फोल्डेबल पिक्सल फोन और टैबलेट के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Google I/O 2023 में Pixel Buds Pro भी लॉन्च हो सकता है। इस इवेंट में गूगल ने AI चैटबॉट Bard को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकता है। इवेंट में पिक्सल फोन के तौर पर Pixel 7a को लॉन्च कर सकता है। पिछले साल गूगल ने Pixel 6a को लॉन्च किया था।
- Instagram Down: कई घंटों के डाउन के बाद बहाल हुआ इंस्टाग्राम, एप-वेबसाइट एक्सेस करने में आ रही थी समस्या
- 39 घंटों की बैटरी लाइफ और ANC के साथ लॉन्च हुआ वनप्सल का किफायती ईयरबड्स, जानें फीचर्स और कीमत
- 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का नया 5G फोन, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार, जानें कीमत
- YouTube Overlay Ads: होली पर यूट्यूब ने दिया तोहफा, 6 अप्रैल से प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेंगे ओवरले विज्ञापन