एक घंटे तक ठप रहने के बाद शुरू हुईं जीमेल, यूट्यूब समेत Google की सभी सेवाएं

कुमार संभव
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीकुमार संभव
Mon, 14 Dec 2020 06:08 PM IST
google gmail youtube network down in whole world
Google Down - फोटो : Amar Ujala

    दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का नेटवर्क डाउन हो गया है। इस दौरान जीमेल और यूट्यूब की सर्विसेज भी काम नहीं कर रही हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 14 दिसंबर 2020 को जीमेल (Gmail) शाम 4 बजकर 43 मिनट पर ठप हो गया। इसके बाद काफी देर तक यूट्यूब भी ठप रहा। वहीं कई यूजर्स ने गूगल ड्राइव के भी ठप होने की शिकायत की है। जीमेल ठप होने के बाद यूजर्स को 500 का एरर मैसेज मिला है।

    अपडेट 06:08PM- गूगल की सभी सेवाएं करीब एक घंटे ठप रहने के बाद अब शुरू हो गई हैं। जीमेल में भी अब लॉगिन होने लगा है। गूगल ड्राइव के साथ डॉक्स भी काम करने लगे हैं।

    डाउनडिटेक्टर पर गूगल की सर्विसेज में दिक्कत आने के बाद 68 फीसदी लोगों ने लॉगिन की शिकायत की हैं, वहीं 8 फीसदी लोगों ने ई-मेल ना मिलने की शिकायत की है। कई यूजर्स ने अकाउंट लॉग-आउट होने की शिकायत की है, हालांकि यूट्यूब की सेवा अब चालू हो गई है।

    गूगल ने जीमेल डाउन होने की शिकायत पर एक यूजर को ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा है कि यूजर्स के नेटवर्क में ही दिक्कत है। दूसरे नेटवर्क से चलाने पर जीमेल के साथ कोई दिक्कत नहीं आएगी, जबकि भारत, सऊदी अरब, मलेशिया, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देशों के यूजर्स को जीमेल इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।

    अगस्त में सात घंटे तक डाउन रहा था जीमेल

    बता दें कि इससे पहले इसी साल 20 अगस्त को जीमेल करीब सात घंटे तक ठप रहा था जिसके बाद भारत समेत कई देशों के यूजर्स ईमेल नहीं भेज पा रहे थे। कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत की थी। जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल कीप, गूगल चैट और गूगल मीट में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

    और पढ़ें...