Google Gemini: गूगल जेमिनी पढ़ सकता है आपके WhatsApp चैट्स, तुरंत बंद करें यह सेटिंग
Gemini एप्स आपको सीधे Google AI से जोड़ते हैं और आपकी चैट्स को 72 घंटे तक आपके अकाउंट में सेव किया जाता है, चाहे आपने Gemini Apps Activity चालू की हो या बंद। इसका मतलब है कि आपकी पसंद के बावजूद, गूगल आपके कुछ निजी डेटा जिसमें व्हाट्सएप चैट्स का कंटेंट भी हो सकता है, को अस्थायी रूप से स्टोर करेगा।

विस्तार
पिछले हफ्ते कई एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल की ओर से एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि 7 जुलाई से Gemini एप्स आपके फोन की कुछ एप्स के साथ नए तरीके से इंटरैक्ट करेंगे। ईमेल में बताया गया कि “Gemini जल्द ही आपके फोन, मैसेजेस, व्हाट्सएप और यूटिलिटीज का इस्तेमाल करने में मदद करेगा,” चाहे आपने Gemini Apps Activity बंद कर रखी हो या नहीं।
गूगल की वेबसाइट के अनुसार, Gemini एप्स आपको सीधे Google AI से जोड़ते हैं और आपकी चैट्स को 72 घंटे तक आपके अकाउंट में सेव किया जाता है, चाहे आपने Gemini Apps Activity चालू की हो या बंद। इसका मतलब है कि आपकी पसंद के बावजूद, गूगल आपके कुछ निजी डेटा जिसमें व्हाट्सएप चैट्स का कंटेंट भी हो सकता है, को अस्थायी रूप से स्टोर करेगा।
यह अपडेट Gemini को और ज्यादा उपयोगी बनाता है, क्योंकि अब यह आपके व्हाट्सएप मैसेज पढ़ सकता है और आपके बजाय जवाब भी दे सकता है, लेकिन जिन यूजर्स को अपनी प्राइवेसी की चिंता है, उनके लिए यह अनचाहा दखल हो सकता है।
- Gmail: जीमेल में आया शानदार फीचर, इनबॉक्स से छुटकारा पाना हुआ आसान
- Apple New COO: कौन हैं सबीह खान जिनके मुरीद हुए एपल के सीईओ टिम कुक, मुरादाबाद में हुआ है जन्म
- WhatsApp: लॉन्च हुआ एआई चैट वॉलपेपर फीचर, थ्रेडेड मैसेज रिप्लाई पर भी हो रहा है काम
- Trump Mobile: तो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का फोन भी मेड इन चाइना है, यकीन ना हो तो सबूत देख लें