Apple New COO: कौन हैं सबीह खान जिनके मुरीद हुए एपल के सीईओ टिम कुक, मुरादाबाद में हुआ है जन्म
2019 में उन्हें एपल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बनाया गया और तब से वे ग्लोबल सप्लाई चेन, सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम और ऑपरेशंस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सप्लाई चेन को अनुकूल बनाने और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी की।

विस्तार
अमेरिकी कंपनियां भारतीय टैलेंट के मुरीद हो रही हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब Apple ने भी भारतीय टैलेंट पर भरोसा किया है और सबीह खान को अपना नया चीफ ऑफरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। खान, जेफ विलियम्स की जगह लेंगे। कंपनी ने 8 जुलाई को एक बयान में कहा कि यह बदलाव एक "लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना" का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि सबीह खान कौन हैं और एपल के सीईओ टिम कुक ने उनके बारे में क्या कहा है?
सबीह खान का जन्म 1966 में भारत के उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ था। जब वे स्कूल में थे, तब उनका परिवार सिंगापुर चला गया और कुछ वर्षों बाद वे अमेरिका में बस गए। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ड्यूल बैचलर डिग्री और फिर न्यूयॉर्क स्थित रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
सबीह खान 1995 में GE Plastics में एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और की अकाउंट टेक्निकल लीडर के तौर पर काम करने के बाद एपल की प्रोक्योरमेंट टीम से जुड़े। उन्होंने पिछले 30 वर्षों में एपल में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
2019 में उन्हें एपल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बनाया गया और तब से वे ग्लोबल सप्लाई चेन, सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम और ऑपरेशंस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सप्लाई चेन को अनुकूल बनाने और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी की।
- WhatsApp: लॉन्च हुआ एआई चैट वॉलपेपर फीचर, थ्रेडेड मैसेज रिप्लाई पर भी हो रहा है काम
- Trump Mobile: तो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का फोन भी मेड इन चाइना है, यकीन ना हो तो सबूत देख लें
- GitHub के CEO का बयान: AI डेवलपर्स की जगह नहीं लेगा, स्मार्ट कंपनियां अब और ज्यादा इंजीनियर रखेंगी
- AI Mode: अब सभी के लिए लॉन्च हुआ गूगल का एआई सर्च मोड, लॉगिन की नहीं है जरूरत