Gmail: जीमेल में आया शानदार फीचर, इनबॉक्स से छुटकारा पाना हुआ आसान
गूगल के अनुसार, यह नया व्यू यूजर्स को उन ईमेल्स से आसानी से अनसब्सक्राइब करने में मदद करता है जिन्हें वे अब नहीं पाना चाहते जैसे कि मेलिंग लिस्ट, साप्ताहिक न्यूजलेटर या प्रमोशनल ईमेल्स। इसका उद्देश्य इनबॉक्स को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना है।

विस्तार
गूगल ने Gmail के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर 'Manage Subscriptions' आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। पहले यह फीचर केवल वेब क्लाइंट पर चुपचाप रोलआउट किया गया था, लेकिन अब इसे Android, iOS और वेब तीनों प्लेटफॉर्म्स पर जारी कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने सभी सब्सक्रिप्शनों और न्यूजलेटर्स को एक ही स्थान से मैनेज और अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।
गूगल के अनुसार, यह नया व्यू यूजर्स को उन ईमेल्स से आसानी से अनसब्सक्राइब करने में मदद करता है जिन्हें वे अब नहीं पाना चाहते जैसे कि मेलिंग लिस्ट, साप्ताहिक न्यूजलेटर या प्रमोशनल ईमेल्स। इसका उद्देश्य इनबॉक्स को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना है।
वेब क्लाइंट पर:
Gmail के बाएं साइडबार में ‘More’ सेक्शन के तहत यह विकल्प दिखेगा।एंड्रॉयड और iOS पर:साइडबार में ‘Trash’ विकल्प के नीचे यह फीचर मिलेगा।गौरतलब है कि गूगल ने इस फीचर का टेस्ट अप्रैल महीने में एंड्रॉयड पर शुरू किया था, और फिर इसे पिछले महीने वेब वर्जन पर साइलेंटली रिलीज किया गया था। Gadgets 360 ने इसकी पुष्टि भी की थी।
- Apple New COO: कौन हैं सबीह खान जिनके मुरीद हुए एपल के सीईओ टिम कुक, मुरादाबाद में हुआ है जन्म
- WhatsApp: लॉन्च हुआ एआई चैट वॉलपेपर फीचर, थ्रेडेड मैसेज रिप्लाई पर भी हो रहा है काम
- Trump Mobile: तो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का फोन भी मेड इन चाइना है, यकीन ना हो तो सबूत देख लें
- GitHub के CEO का बयान: AI डेवलपर्स की जगह नहीं लेगा, स्मार्ट कंपनियां अब और ज्यादा इंजीनियर रखेंगी