Gemini: गूगल ने लॉन्च किए जेमिनी के नए वर्जन, सिर्फ ये लोग कर सकते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

Flash मॉडल में तुलनात्मक रूप से कम पैरामीटर्स होते हैं, लेकिन यह कम लेटेंसी और उच्च दक्षता प्रदान करता है। बड़ी और जटिल समस्याओं के लिए Gemini 2.0 के अन्य वेरिएंट्स जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Google Gemini 2.0 Family Unveiled, Gemini 2.0 Flash Added to the Chatbot on Web and Mobile Apps
Google Gemini 2.0 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने अपने Gemini AI मॉडल के सबसे टॉप वर्जन Gemini 2.0 को पेश किया है। यह मॉडल पहले से बेहतर क्षमताओं और नई सुविधाओं के साथ आया है, जिनमें इमेज जेनरेशन और ऑडियो जेनरेशन का का सपोर्ट शामिल है। फिलहाल यह मॉडल चुनिंदा डेवलपर्स और टेस्टर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध है। वहीं इसका Gemini 2.0 Flash AI मॉडल सभी उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल के वेब और मोबाइल एप्स में जोड़ा गया है।

    • अपग्रेडेड मल्टीमॉडल आउटपुट:Gemini 2.0 Flash AI मॉडल अब इमेज जेनरेशन और स्टेरेबल टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS) मल्टीमॉडल ऑडियो को सपोर्ट करता है। यह उपयोगकर्ता-परिभाषित API के माध्यम से Google Search और कोड-एक्जीक्यूशन टूल जैसे टूल्स को स्वचालित रूप से कॉल कर सकता है।
    • जटिल टास्क के लिए अनुकूल नहीं, लेकिन तेज और प्रभावी:Flash मॉडल में तुलनात्मक रूप से कम पैरामीटर्स होते हैं, लेकिन यह कम लेटेंसी और उच्च दक्षता प्रदान करता है। बड़ी और जटिल समस्याओं के लिए Gemini 2.0 के अन्य वेरिएंट्स जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

    गूगल की टेस्टिंग के अनुसार, Gemini 2.0 Flash ने Massive Multitask Language Understanding (MMLU), Natural2Code, MATH, और Graduate-Level Google-Proof Q&A (GPQA) जैसे बेंचमार्क्स पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह Gemini 1.5 Pro मॉडल से भी अधिक प्रभावी साबित हुआ है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें