Outage: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा ChatGPT भी हुआ था डाउन, कंपनी ने कहा- अब सब ठीक है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के अलावा iPhone, iPad और Mac के साथ OpenAI के इंटीग्रेशन की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ChatGPT को एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा, जिससे सेवा पूरी दुनिया में अस्थायी रूप से बंद हो गई।

विज्ञापन
OpenAI restores ChatGPT services after a major disruption after meta down
OpenAI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में बुधवार की रात कुछ दिक्कतें आईं जिसके बाद तीनों प्लेटफॉर्म की सेवाएं एक साथ ठप हो गईं थीं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक बुधवार की रात को हजारों उपयोगकर्ताओं को प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम की ओर से बताया गया कि इसकी सेवाएं फिर से चालू कर दी गईं।

    गुरुवार को iPhone, iPad और Mac के साथ OpenAI के इंटीग्रेशन की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ChatGPT को एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा, जिससे सेवा पूरी दुनिया में अस्थायी रूप से बंद हो गई। आउटेज के कुछ ही मिनटों बाद कंपनी ने आउटेज की पुष्टि की बग को ठीक करके AI चैटबॉट को दोबारा एक्टिव किया। यह OpenAI की दूसरी बड़ी आउटेज थी, इससे पहले नवंबर की शुरुआत में भी ऐसा हुआ था।

    विज्ञापन

    OpenAI ने एक X पोस्ट में लिखा: “हम इस समय एक आउटेज का सामना कर रहे हैं। हमने समस्या की पहचान कर ली है और इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। खेद है, और हम आपको अपडेट देते रहेंगे!” ChatGPT लगभग तीन घंटे तक दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए डाउन रहा। उपयोगकर्ताओं को वेब और ऐप दोनों पर समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस आउटेज का कारण क्या था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें