iOS 18.2: एपल ने रिलीज किया नया अपडेट, बदल जाएगा आईफोन के इस्तेमाल का तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

यह फीचर्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूके जैसे इंग्लिश-भाषी देशों में विस्तारित किए जा रहे हैं। चीन और यूरोपीय संघ (EU) को छोड़कर यह फीचर बाकी देशों में उपलब्ध हैं और अप्रैल 2025 से EU में भी शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
iOS 18.2 update released for iPhone With Image Playground and More Apple Intelligence Features
ios 18.2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने बुधवार को iPhone के लिए iOS 18.2 अपडेट ग्लोबली जारी कर दिया है। यह अपडेट iOS 18.2 Release Candidate 2 के अगले दिन आया है और इसमें Apple Intelligence के फीचर्स को और विस्तार दिया गया है। इस अपडेट में Image Playground, Genmoji और ChatGPT इंटीग्रेशन जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही iPhone 16 सीरीज के लिए एक नया Visual Lookup फीचर पेश किया गया है।

    iOS 18 अपडेट को सपोर्ट करने वाले सभी iPhone मॉडल्स इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि Apple Intelligence की नई सुविधाएं केवल iPhone 16, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर उपलब्ध हैं। यह फीचर्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूके जैसे इंग्लिश-भाषी देशों में विस्तारित किए जा रहे हैं। चीन और यूरोपीय संघ (EU) को छोड़कर यह फीचर बाकी देशों में उपलब्ध हैं और अप्रैल 2025 से EU में भी शुरू हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    • Image Playground:यह एक स्टैंडअलोन एप है, जो जनरेटिव AI का उपयोग करके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर एनिमेशन और इलस्ट्रेशन जैसी स्टाइल्स में इमेज बनाने की सुविधा देता है। Genmoji फीचर के जरिए कस्टम इमोजी बनाने और मैसेज, नोट्स और कीनोट में साझा करने की सुविधा मिलती है।
    • Image Wand:यह नोट्स ऐप में किसी रफ स्केच को इमेज में बदलने की सुविधा देता है। यह AI का उपयोग करके हाथ से लिखे गए या टाइप किए गए टेक्स्ट को इमेज में बदल कर सकता है।
    • Writing Tools Expansion:नया "Describe Your Change" फीचर उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट में बदलावों का विवरण देने की अनुमति देता है, जैसे उसे अधिक डायनामिक बनाना या कविता के रूप में री-राइट।
    • Visual Intelligence (iPhone 16 सीरीज):यह फीचर कैमरा कंट्रोल बटन के माध्यम से वस्तुओं और स्थानों की जानकारी तुरंत प्राप्त करने की सुविधा देता है। यह टेक्स्ट को अनुवाद करने, फोन नंबर या ईमेल को संपर्क सूची में जोड़ने और गूगल पर प्रोडक्ट खोजने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
    • ChatGPT इंटीग्रेशन:Siri अब OpenAI के ChatGPT का उपयोग करके उत्तर देने, दस्तावेज और छवि समझने की सुविधा प्रदान करता है। उपयोगकर्ता अपनी पेड ChatGPT सदस्यता के साथ और अधिक शक्तिशाली मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें