Google: चोरी हुए फोन को खोजना होगा आसान! गूगल Find My Device के लिए ला रहा बड़ा अपडेट
Google का नया फीचर बिना इंटरनेट और फोन बंद होने के बाद भी डिवाइस को खोजने में मदद करेगा। फीचर को गूगल के पिक्सल डिवाइस के लिए पिक्सल पावर-ऑफ फाइंडर कहा जाएगा।

विस्तार
गूगल कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से चोरी हुए फोन का पता लगाना आसान हो जाएगा। गूगल के नए अपडेट की मदद से स्मार्टफोन के बंद होने पर भी फाइंड माई डिवाइस फीचर की मदद से फोन को खोजा जा सकेगा। यह सुविधा एपल पहले ही एपल एयरटैग के साथ दे रहा है। गूगल का नया फीचर भी इसी के जैसे बिना इंटरनेट और फोन बंद होने के बाद भी डिवाइस को खोजने में मदद करेगा। बता दें कि हाल ही में गूगल ने विंडोज लैपटॉप या कंप्यूटर में फाइल ट्रांसफर करने के लिए नियर बाय शेयर सुविधा जारी करने की घोषणा की है।
गूगल के नए फीचर के बाद फोन के बंद होने के बाद भी फाइंड माई डिवाइस की मदद से खोजा जा सकेगा। यानी यूजर्स फोन के चोरी होने और बंद होने के बाद भी उसकी लोकेशन का पता लगा सकेंगे। पॉपुलर टिपस्टर Kuba Wojciechowski (@Za_Raczke) का हवाला देते हुए 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फीचर को गूगल के पिक्सल डिवाइस पर पिक्सल पावर-ऑफ फाइंडर कहा जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सभी एंड्रॉयड उपकरणों का एक विशाल नेटवर्क बनाने पर काम कर रही है, जिसमें ऑप्टिकल सपोर्ट या अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) का सपोर्ट होगा, जो एपल एयरटैग के जैसे ही डिवाइस को लोकेट करेगा। गूगल के अपने टैग कोडनेम "ग्रोगु" और अन्य को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अर्ली एक्सेस प्रोग्राम (EAP) में रजिस्टर्ड ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) को एंड्रॉयड 14 के लिए अर्ली सोर्स कोड दिया है।
कथित तौर पर इसके लिए एक नई हार्डवेयर एब्स्ट्रक्शन लेयर (एचएएल) को सोर्स कोड में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीकंप्यूटेड फिंगर नेटवर्क कीज को डिवाइस के ब्लूटूथ चिप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जो फोन के बंद होने पर भी चिप को सक्रिय रहने में मदद करेगा। यह काम काफी हद तक आईफोन के फाइंड माई फीचर जैसा ही है।
- Superfast Charging: 2 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा फोन! ओप्पो ला रहा 300W चार्जिंग तकनीक
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Online Gaming: भारत में बैन हो सकते हैं ऑनलाइन बेटिंग एप्स, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला, मीडिया को दी सलाह
- मार्केट में आया Tecno का नया दमदार फोन, कम कीमत में मिलती है 128GB स्टोरेज और दो दिन की बैटरी लाइफ