मार्केट में आया Tecno का नया दमदार फोन, कम कीमत में मिलती है 128GB स्टोरेज और दो दिन की बैटरी लाइफ
Tecno Spark 10C में 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए मिड-रेंज फोन Tecno Spark 10C को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल अफ्रीका में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Tecno Spark 10C में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप पैक किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
Tecno Spark 10C को फिलहाल अफ्रीका में पेश किया गया है। फोन को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Tecno Spark 10C के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 170 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने फिलहाल फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि Tecno Spark 10C को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नो स्पार्क 10सी में 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T606 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को वर्चुअली 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ HiOS 8.6 स्किन मिलता है। सिक्योरिटी के लिए टेक्नो स्पार्क 10सी में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
- OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: इसमें क्या अच्छा है और क्या बुरा, पांच प्वाइंट में मिलेगी पूरी जानकारी
- Realme Narzo N55: रियलमी के सस्ते फोन में मिलेंगे महंगे फीचर्स, लॉन्च तारीख और फीचर्स आए सामने
- Apple AirPods: एयरपॉड्स में होने वाला है बड़ा बदलाव, यूनिक डिजाइन के साथ मिलेगा टच स्क्रीन डिस्प्ले
- Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने AI को लेकर जताई चिंता, कहा- समाज के लिए हो सकता है बड़ा खतरा