Google Doodle Today: नवंबर के आखिरी हाफ मून पर गूगल ने बनाया मजेदार डूडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

Google Doodle Game को खेलने के लिए आपको गूगल के होम पेज पर जाना होगा। इस गेम में यूजर्स को चंद्रमा के खिलाफ खेलना होता है और चंद्र चक्र के बारे में अपनी जानकारी को परखना होता है। गेम शुरू करने से पहले यूजर्स को इसके नियमों और उद्देश्य के बारे में बताया जाएगा। इस गेम में तीन लेवल हैं।

विज्ञापन
Google Doodle Today Celebrating November’s Half Moon with this fun interacting game
Google Doodle Today - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने आज यानी 21 नवंबर चंद्रमा पर एक शानदार डूडल बनाया है। यह नवंबर का आखिरी हाफ मून है जिसका चक्र शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। मासिक चंद्र चक्र का जश्न मनाने के लिए गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक मजेदार इंटरैक्टिव गेम भी पेश किया है।

    21 नवंबर का गूगल डूडल एक इंटरैक्टिव गेम है जिसमें यूजर्स को चंद्रमा के विभिन्न चरणों का मिलान करके पूर्णिमा (फुल मून) की जोड़ी बनानी होती है। गेम शुरू करने से पहले यूजर्स को नवंबर के हाफ मून चरण और उसकी महत्ता के बारे में एक छोटा सा परिचय भी मिलेगा। नवंबर का अंतिम हाफ मून चक्र कल समाप्त होगा। यूजर्स में चंद्रमा चक्र के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए, गूगल डूडल ने एक इंटरैक्टिव गेम पेश किया है।

    विज्ञापन

    गूगल डूडल गेम कैसे खेलें?

    इस गेम को खेलने के लिए आपको गूगल के होम पेज पर जाना होगा। इस गेम में यूजर्स को चंद्रमा के खिलाफ खेलना होता है और चंद्र चक्र के बारे में अपनी जानकारी को परखना होता है। गेम शुरू करने से पहले यूजर्स को इसके नियमों और उद्देश्य के बारे में बताया जाएगा। इस गेम में तीन लेवल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किन देशों में दिखेगा यह गूगल डूडल?

    यह गूगल डूडल आज भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, यूके समेत दुनिया के 20 से अधिक देशों में दिखाई देगा। यूजर्स गूगल की वेबसाइट से डूडल हाफ मून राइजेस वॉलपेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें