Delhi Metro: अब मोबाइल एप से खरीद सकेंगे स्मारकों के टिकट, DMRC ने दी नई सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत, DMRC के Momentum 2.0 मोबाइल एप पर एएसआई स्मारकों के टिकट उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Now Delhi Metro to offer tickets of ASI monuments on its mobile application
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

    विस्तार

    यदि आपको भी देश के स्मारकों के टिकट खरीदने में परेशानी थी तो अब आपकी परेशानी दूर हो गई है। अब आप दिल्ली मेट्रो के मोबाइल एप से ही स्मारकों के टिकट बुक कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो ने कहाहै कि वह अब अपने मेट्रो टिकट बुकिंग एप के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा प्रबंधित स्मारकों के टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगी।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत, DMRC के Momentum 2.0 मोबाइल एप पर एएसआई स्मारकों के टिकट उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    दिल्ली मेट्रो और एएसआई मिलकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे, जिसमें सार्वजनिक अभियान, संयुक्त कार्यक्रम और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को दिल्ली और एनसीआर में सहज और विश्वस्तरीय यात्रा और पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें