Google का खास डूडल, लॉकडाउन के दौरान घर बैठे खेलें लोकप्रिय Pac-Man गेम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 May 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Google Doodle On Popular Game Pac Man Know How to Play it
google doodle - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में हैं और ऐसे में उन्हें बोरियत महसूस हो रही है। उनकी बोरियत दूर करने के लिए दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) बीते 10 दिनों से अपने डूडल के साथ लोकप्रिय गेम्स पेश करता आ रही है। अब इस कड़ी में कंपनी ने अपने डूडल में एक और खास गेम को दर्शाया है, जिसका नाम पैक-मैन (Pac-Man) है। इससे पहले गूगल हिप-हॉप और Loteria जैसे शानदार गेम लॉन्च कर चुकी है।

    साल 2010 में गूगल ने इस डूडल गेम को पैक-मैन गेम की 30वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर लॉन्च किया था। आपको बता दें कि पैक-मैन गेम को सबसे पहले सन 1980 में पेश किया गया था। वहीं, इस गेम को अब भी बच्चों से लेकर बड़े तक बहुत पसंद करते हैं।

    विज्ञापन

    अगर आप भी पैक-मैन गेम को खेलना चाहते है, तो आपको सबसे पहले गूगल के डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां आपको प्ले बटन मिलेगा। जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे, तो आप सीधा गेम में पहुंच जाएंगे। अब आपको यहां एक बोर्ड दिखाई देगा, जिसमें गूगल लिखा होगा। इसके अलावा एक पैक-मैन, बिंदियां और कुछ भूत भी दिखाई देंगे। गेम जीतने के लिए आपको पैक-मैन को भूतों से बचाते हुए रास्ता निकालना है और इसके लिए आपको तीन मौके मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने इससे पहले डूडल के जरिए लोकप्रिय हिप-हॉप गेम को लॉन्च किया था। इस गेम को 2017 में पहली बार पेश किया गया था। वहीं, आज भी लोग इस गेम को बहुत पसंद करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें