Google Doodle: गूगल ने Lok Sabha Elections 2024 के लिए बनाया डूडल, मार्क के साथ दिखाई इंडेक्स फिंगर
गूगल का डूडल देशभर में होमपेज पर दिखाई दे रहा है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि गूगल डूडल गूगल का वैकल्पिक लोगो है। ये सर्च इंजन के होमपेज पर नजर आता है। गूगल डूडल अक्सर किसी त्योहार या फिर छुट्टी वाले दिन ही आता है।

विस्तार
गूगल ने शुक्रवार को अपना डूडल पेश किया। देश में 19 अप्रैल 2024 से लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में गूगल ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग वाले दिन अपना डूडल जारी करके लोकतंत्र का जश्न मनाया है। भारत में 18वीं लोकसभा के लिए जैसे ही मतदान शुरू हुआ, वैसे ही गूगल ने अपना लोगो बदल लिया। गूगल के होमपेज पर वोटिंग स्याही के साथ इंडेक्स फिंगर ऊपर की ओर दिखाई गई है। ये भारतीय लोकतंत्र को दिखाती है।
गूगल का डूडल देशभर में होमपेज पर दिखाई दे रहा है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि गूगल डूडल गूगल का वैकल्पिक लोगो है। ये सर्च इंजन के होमपेज पर नजर आता है। गूगल डूडल अक्सर किसी त्योहार या फिर छुट्टी वाले दिन ही आता है। इसके अलावा किसी के योगदान को दिखाने के लिए उसके जन्म और मृत्यु के दिन को बताया जाता है।
देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में आयोजित किया जाएगा। मतदाता 543 सांसदों को अपने मत के अधिकार के जरिए चुनेंगे। मतदान 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक अलग चरणों के हिसाब से होंगे। वहीं, 4 जून 2024 को चुनावों का परिणाम आएगा। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर मतदान जारी है।
- Google Messages: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, टेंशन में आ गए मार्क जकरबर्ग
- WhatsApp Business: व्हॉट्सएप बिजनेस अकाउंट पर अब परेशान नहीं करेंगे कंपनियों के मैसेज, ऐसे करें डील
- Dial Scam: यह स्कैम नहीं, महा-स्कैम है, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- सरकारी चेतावनी: ऑनलाइन लोन देने वाले इन एप्स से रहें दूर, ठगी होने पर खुद होंगे जिम्मेदार