Google Doodle: अकॉर्डियन के 1829 पेटेंट की वर्षगांठ पर गूगल ने बनाया डूडल
इस बहुमुखी वाद्ययंत्र का नाम जर्मन शब्द akkord (अकॉर्ड) से लिया गया है। अकॉर्डियन को 1800 के दशक की शुरुआत में कंसर्टिना, बैंडोनियन और हारमोनियम जैसे अन्य इंस्ट्रूमेंट के साथ विकसित किया गया। पूरे यूरोप के लोक संगीतकारों के बीच इसकी खासी लोकप्रियता है।

विस्तार
गूगल ने 19वीं सदी के वाद्ययंत्र अकॉर्डियन को याद करते हुए गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। दरअसल आज ही के दिन यानी 23 मई 1829 को जर्मन वाद्ययंत्रअकॉर्डियन के लिए पेटेंट लिया गया था। यह जर्मनी की लोक संस्कृति का वाद्ययंत्र है। यह एक फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट है जिसने पॉप, जैज, लोक और शास्त्रीय सहित विभिन्न संगीत कलाओं को प्रभावित किया है।
इस बहुमुखी वाद्ययंत्र का नाम जर्मन शब्द akkord (अकॉर्ड) से लिया गया है। अकॉर्डियन को 1800 के दशक की शुरुआत में कंसर्टिना, बैंडोनियन और हारमोनियम जैसे अन्य इंस्ट्रूमेंट के साथ विकसित किया गया। पूरे यूरोप के लोक संगीतकारों के बीच इसकी खासी लोकप्रियता है।
वाद्ययंत्र बॉक्स के आकार का एक वाद्ययंत्र है जिसका इस्तेमाल आज दुनिया के कई देशों में होता है। आज के गूगल डूडल में चार लोक कलाकार भी दिख रहे हैं।
- AC Tips: क्या एसी करता है बीमार? सरकार ने एयर कंडीशनर चलाने वालों को किया सतर्क, पढ़ें खबर
- काम की बात: Microsoft ने दिया बड़ा फीचर, अब रियल टाइम में यूट्यूब के वीडियो का होगा अनुवाद
- आईफोन यूजर्स को मिलेंगे एआई फीचर्स, देखें डिटेल
- स्पैम पर लगाम: अब सिर्फ इन्हीं दो सीरीज के नंबर से आएंगे प्रमोशनल कॉल और मैसेज