Google Doodle: पारसी नववर्ष की हुई शुरुआत, गूगल ने बनाया डूडल, जानें इसके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

नवरोज 2024 के मौके पर गूगल ने एक बढ़िया डूडल बनाया है जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है। पारसी में नवरोज का अर्थ नया दिन होता है। नवरोज उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है। नवरोज के दिन रात और दिन की लंबाई लगभग बराबर होती है।

Google Doodle Celebrates Nowruz 2024 The Persian New Year details in hindi
Google Doodle Celebrates Nowruz 2024 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    19 मार्च को नवरोज मनाया जाता है। नवरोज को पारसी नववर्ष भी कहा जाता है। नवरोज 2024 के मौके पर गूगल ने एक बढ़िया डूडल बनाया है जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है। पारसी में नवरोज का अर्थ नया दिन होता है। नवरोज उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है। नवरोज के दिन रात और दिन की लंबाई लगभग बराबर होती है।

    गूगल ने आज के अपने डूडल में फारसी संस्कृति के जीवंत तत्वों को शामिल किया है। डूडल में फूलों की जटिल डिजाइन के साथ-साथ पारंपरिक सुलेख, और हफ्ट-सिन टेबल जैसी प्रतीकात्मक वस्तुएं भी दिखाई गई हैं। बता दें कि हफ्ट-सिन एक विशेष टेबल सेटिंग है जिसमें सात आइटम शामिल हैं जिनके नाम फारसी में "पाप" अक्षर से शुरू होते हैं जो प्रत्येक आने वाले वर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण अवधारणा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    गूगल के ब्लॉग के मुताबिक पारसी नववर्ष मनाने का रिवाज करीब 3,000 साल पुराना है। इसकी शुरुआत सबसे पहले प्राचीन ईरान (तब फारस) में हुई थी। यह खिलने के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए वसंत विषुव पर आयोजित किया गया था। जैसे-जैसे समय बीतता गया, सिल्क रोड के किनारे कई देशों और जातीय समूहों ने इस परंपरा को अपनाना शुरू कर दिया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें