STEAG: भारतीय सेना ने तैयार किया विशिष्ट प्रौद्योगिकी इकाई, AI से लेकर 5G और मशीन लर्निंग तक पर होगा रिसर्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

यह भारतीय सेना की एक विशिष्ट प्रौद्योगिकी इकाई होगी जो भविष्य की तकनीक पर काम करेगी। इसके अलावा AI, 5G, 6G, मशीन लर्निंग, क्वांटम टेक्नोलॉजी आदि पर यही यूनिट रिसर्च करेगी। यह यूनिट भारतीय सेना के लिए मोबाइल एप, वेब आदि को भी डेवलप करेगी।

विज्ञापन
Indian army launched STEAG that will be the nursery for nurturing and developing tailored technologie
5G In India - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    भारतीय सेना ने सिग्नल टेक्नोलॉजी इवैल्यूशन एंड एडॉप्शन ग्रुप (STEAG) की शुरुआत की है। यह भारतीय सेना की एक विशिष्ट प्रौद्योगिकी इकाई होगी जो भविष्य की तकनीक पर काम करेगी। इसके अलावा AI, 5G, 6G, मशीन लर्निंग, क्वांटम टेक्नोलॉजी आदि पर यही यूनिट रिसर्च करेगी। यह यूनिट भारतीय सेना के लिए मोबाइल एप, वेब आदि को भी डेवलप करेगी।

    दूसरे शब्दों में कहें तो STEAG टेक्नोलॉजी के लिए एक ऐसी नर्सरी होगी जिसमें वायर और वायरलेस टेक्नोलॉजी के लिए पूरे सिस्टम को तैयार किया जाएगा। इस नर्सरी में मोबाइल कम्युनिकेशन, सॉफ्ट डिफाइन रेडियोज, इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, 5G और 6G नेटवर्क के अलावा क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग आदि को तैयार किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना एकेडमी और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के साथ साझेदारी करेगी।

    विज्ञापन

    STEAG की लॉन्चिंग पर भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि यह हाई-टेक इकाई तकनीकी स्काउटिंग, मूल्यांकन, विकास, मुख्य आईसीटी समाधानों का प्रबंधन करेगी और पर्यावरण में उपलब्ध समकालीन प्रौद्योगिकियों के रखरखाव और उन्नयन द्वारा यूजर इंटरफेस समर्थन प्रदान करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें