SIM Card: ट्राई ने जारी की नई गाइडलाइन, सभी मोबाइल यूजर्स के लिए है बहुत जरूरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

ट्राई के मुताबिक नए नियमों की मदद से सिम स्वैप, साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाया जा सकेगा। ट्राई के नए नियम के मुताबिक यदि आप अपने सिम को स्वैम कराते हैं यानी उसी नंबर से नया सिम लेते हैं तो नंबर को तुरंत पोर्ट कराना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
TRAI New Guidelines for Mobile Number Porting to Come Into Effect From July 1
Sim Card - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेलीकॉम रेगुलरेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने देश के सभी मोबाइल यूजर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन वास्तव में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी (MNP) के लिए है। ट्राई ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से नए नियम के बारे में जानकारी दी है जो कि 1 जुलाई से देशभर में लागू होंगे।

    ट्राई के मुताबिक नए नियमों की मदद से सिम स्वैप, साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाया जा सकेगा। ट्राई के नए नियम के मुताबिक यदि आप अपने सिम को स्वैम कराते हैं यानी उसी नंबर से नया सिम लेते हैं तो नंबर को तुरंत पोर्ट कराना संभव नहीं होगा।

    विज्ञापन

    सिम स्वैप के 7 दिन बाद ही पोर्ट कराया जा सकेगा। आए दिन किसी और के नाम पर नया सिम निकलवाकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। सिम स्वैपिंग स्कैम भी देश में खूब रहा है लेकिन नए नियम से इसे रोकने में मदद मिलेगी। ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (नौवें संसोधन) रेगुलशन 2024 को भी जारी किया है जिसमें यह नियम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें