डाटा का खेल: एपल के मुकाबले 20 गुना ज्यादा डाटा इकट्ठा करता है गूगल, रिसर्च से हुआ खुलासा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Mar 2021 04:19 PM IST
सार

पिक्सल और आईफोन दोनों मॉडल औसतन प्रत्येक 4 मिनट में अपनी कंपनियों (एपल और गूगल) के साथ यूजर्स का डाटा शेयर करते हैं जिनमें IMEI, हार्डवेयर सीरियल नंबर, सिम कार्ड सीरियल नंबर, फोन नंबर जैसे कई जानकारियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Google Collects 20 Times More Data on Android Than Apple Does on iPhone says a new Study
Apple Vs Google - फोटो : apple

    विस्तार

    सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा यूजर्स का डाटा इकट्ठा करने को लेकर अक्सर बवाल होता रहता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यूजर्स का सबसे ज्यादा डाटा दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल करता है। एक शोध रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल के आईओएस के मुकाबले गूगल अपने एंड्रॉयड यूजर्स से 20 गुना ज्यादा डाटा इकट्ठा करता है।

    ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन की एक शोध रिपोर्ट में आईफोन और गूगल पिक्सल फोन के डाटा की तुलाना की गई है जिसके बाद परिणाम आया है कि गूगल अपने एंड्रॉयड यूजर्स से आईफोन के मुकाबले 20 गुना अधिक डाटा लेता है। शोध के दौरान पिक्सल फोन और आईफोन की सेटिंग न्यूनतम डाटा संग्रह की गई थी, उसके बाद भी गूगल ने एपल के मुकाबले अधिक डाटा लिया, हालांकि गूगल ने इस रिपोर्ट पर नाराजगी दर्ज की है। यह शोध मोबाइल हैंडसेट प्राइवेसी को लेकर किया गया था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: दूसरी वेबसाइट पर क्या कर रहे हैं आप, फेसबुक को है इस बात की पूरी जानकारी, ऐसे बदलें सेटिंग्स

    रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिक्सल और आईफोन दोनों मॉडल औसतन प्रत्येक 4 मिनट में अपनी कंपनियों (एपल और गूगल) के साथ यूजर्स का डाटा शेयर करते हैं जिनमें IMEI, हार्डवेयर सीरियल नंबर, सिम कार्ड सीरियल नंबर, फोन नंबर जैसे कई जानकारियां शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैसे ही कोई यूजर सिम कार्ड को एपल और गूगल के किसी फोन में डालते हैं तो दोनों कंपनियों के पास तुरंत डाटा पहुंचता है। आईफोन मैक एड्रेस और जीपीएस लोकेशन को कंपनी के पास भेजता है और बड़ी बात यह है कि यूजर्स इसे किसी भी हालत में रोक नहीं सकते। डिवाइस में बिना लॉगिन किए ही एपल लोकल आई एड्रेस और लोकेशन की जानकारी रखता है, जबकि गूगल लोकल आईपी एड्रेस इकट्ठा नहीं करता है। गूगल वाई-फाई मैक एड्रेस लेता है, जबकि एपल ऐसा नहीं करता।

    फोन के ऑन होने के 10 मिनट के अंदर गूगल करीब 1एमबी डाटा इकट्ठा करता है, जबकि एपल सिर्फ 42केबी लेता है। वहीं फोन को सिर्फ ऑन करके छोड़ देने पर प्रत्येक एक घंटे में गूगल 1एमबी डाटा लेता है, जबकि एपल 52केबी लेता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें