शाओमी ने भारत में लॉन्च किया 30000mAh का पावरबैंक, कीमत 2000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Mar 2021 11:23 AM IST
सार

Mi Boost Pro पावरबैंक में 30,000mAh की बैटरी है और इसमें फास्ट चार्जिंग के अलावा पावर डिलीवरी (PD) 3.0 फीचर है

विज्ञापन
Mi Boost Pro Power Bank With 30000mAh Capacity launched in India
एमआई पावरबैंक - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एमआई ने अपने सबसे बड़े पावरबैंक को भारत में लॉन्च कर दिया है। Mi Boost Pro पावरबैंक में 30,000mAh की बैटरी है और इसमें फास्ट चार्जिंग के अलावा पावर डिलीवरी (PD) 3.0 फीचर है। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए इसमें 16 लेयर का सर्किट प्रोटेक्शन दिया गया है।

    शाओमी का कहना है कि PD 3.0 की मदद से यह पावरबैंक 24वॉट की चार्जिंग से 7.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। इस पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है। Mi Boost Pro पावरबैंक की बिक्री फिलहाल क्राउडफंडिंग के जरिए हो रही है। फिलहाल इस पावरबैंक को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि बाद में इसकी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी। यह ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Mi Boost Pro के फीचर्स

    Mi Boost Pro पावरबैंक में तीन पोर्ट दिए गए हैं जिनमें दो यूएसबी, एक टाईप-ए और एक यूएसबी टाईप-सी शामिल हैं। टाईप-सी पोर्ट का इस्तेमाल अन्य डिवाइस को चार्ज करने के अलावा पावरबैंक को भी चार्ज करने में हो सकता है। टाईप-सी के अलावा पावरबैंक को माइक्रो यूएसबी के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह पावरबैंक 18W का फास्ट चार्जिंग के साथ आता है और एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज कर सकता है। इस पावरबैंक में छोटे गैजेट को चार्ज करने के लिए स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर दिया गया है। पावरबटन को दो बार दबाने पर पावरबैंक दो घंटे के लिए लो पावर मोड में चला जाएगा जिसके बाद आप वायरलेस ईयरफोन आदि को चार्ज कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें