दूसरी वेबसाइट पर क्या कर रहे हैं आप, फेसबुक को है इस बात की पूरी जानकारी, ऐसे बदलें सेटिंग्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Apr 2020 08:52 PM IST
Off-Facebook Activity Facebook Tracking you and know what you are doing on other websites, here how to stop
सांकेतिक तस्वीर

    फेसबुक कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक आपको याद ही होगा। फेसबुक कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक ऑनलाइन दुनिया का सबसे बड़ा डाटा लीक था जिसे लेकर पूरी दुनिया में बवाल मचा और फेसबुक ने माफी मांगी। इसके अलावा फेसबुक पर भारी भरकम जुर्माना भी लगा। फेसबुक पर यूजर्स की निजी जानकारी, उनकी गतिविधियों को थर्ड पार्टी कंपनी को बेचने का आरोप भी लगा।

    कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक कांड के बाद फेसबुक ने अपनी प्राइवेसी बदली और यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने का विकल्प दिया, वहीं, अब फेसबुक को इस बात की भी जानकारी है कि आप किसी अन्य वेबसाइट पर क्या कर रहे हैं। फेसबुक यह काम एक फरवरी 2020 से कर रहा है। बड़ी बात यह है कि इसकी जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है।

    कैसे हो रही है लोगों की ट्रैकिंग?

    इससे पहले भी फेसबुक पर आरोप लगा था कि फेसबुक के पास फेसबुक इस्तेमाल ना करने वालों का भी डाटा है। पहले कहा गया था कि फेसबुक यह डाटा अन्य वेबसाइट्स में लगे फेसबुक के प्लगइन के जरिए इकट्ठा करता है लेकिन अब फेसबुक के पास अब इस बात की भी जानकारी है कि आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं और वहां क्या करते हैं।

    उदाहरण के तौर पर इसे समझें तो इस वक्त आप अपने फोन में कौन-सी वेबसाइट देख रहे हैं, इसकी जानकारी फेसबुक के पास है। इसके अलावा आप कौन-कौन सी वेबसाइट पर जा रहे हैं इसकी जानकारी भी फेसबुक के पास है। आपको सीधे शब्दों में बता दें कि आप जिन-जिन वेबसाइट्स पर जाते हैं वे वेबसाइट्स फेसबुक के साथ आपकी जानकारियों को साझा करती हैं।

    अपनी ट्रैकिंग के बारे में कैसे पता करें?

    फेसबुक एप कीसेटिंग्समें जाएं। इसके बादMore Optionsका विकल्प चुनें। फिरManage Future Activityपर क्लिक करें और इसे बंद कर दें। इसके बादहिस्ट्री क्लियरकरें। हिस्ट्री क्लियर हो जाने के बाद पूरा डाटा डिलीट हो जाएगा। मैनेज फ्यूचर एक्टिविटी में जाने पर आपको उन तमाम वेबसाइट्स की लिस्ट मिल जाएगी जिन पर आप अक्सर विजिट करते हैं। आप चाहें तो एक-एक करके उन वेबसाइट्स की हिस्ट्री डिलीट भी कर सकते हैं। समझने के लिए आप इस स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं। समस्या यह है कि इसमें उनलोगों का भी डाटा है जो फेसबुक इस्तेमाल ही नहीं करते।

    दूसरी वेबसाइट पर क्या कर रहे हैं आप, फेसबुक को है इस बात की पूरी जानकारी, ऐसे बदलें सेटिंग्स

    विज्ञापन के लिए होता है इन डाटा का इस्तेमाल

    आपने कभी गौर किया होगा कि आपने गूगल पर किसी फोन के बारे में सर्च किया और अगले दिन से उसी फोन का विज्ञापन आपको आपके फेसबुक टाइमलाइन पर दिखने लगता है। उसी फोन का विज्ञापन आपको इंस्टाग्राम पर भी नजर आने लगता है। आखिर ये सब कैसे होता है? ये विज्ञापन आपको ऑफ एक्टिविटी के जरिए इकट्ठा किए गए डाटा के आधार पर दिखाए जाते हैं।

    और पढ़ें...