रेलवे स्टेशन पर Google की मुफ्त में मिलने वाली वाई-फाई सेवा होगी बंद, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 18 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
google close free wifi service on more than 400 railway station know all details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

    दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली फ्री वाई-फाई सेवा को बंद करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि 400 से ज्यादा स्टेशन पर मुफ्त में मिलने वाली वाई-फाई सेवा को बंद इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि टेलीकॉम बाजार में डाटा प्लान कम कीमत के साथ उपलब्ध हैं। तो ऐसे में अब लोगों को मुफ्त में वाई-फाई की सेवा देने की जरूरत नहीं है। हालांकि, रेलटेल ने कहा है कि यात्रियों को मुफ्त में वाई-फाई की सेवा मिलती रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने फ्री वाई-फाई योजना के लिए भारतीय रेलवे और रेलटेल के साथ साझेदारी की थी, जो अब समाप्त हो गई है।

    Google
    Google - फोटो : demo pic

    गूगल ने कहा- इंटरनेट हुआ सस्ता

    गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा है कि भारत में अब इंटरनेट पहले की तुलना में काफी किफायती हो गया है। साथ ही हर एक व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग आसानी से करता है। इसके अलावा ट्राई ने बीते पांच सालों में डाटा प्लांस की कीमतों में 90 फीसदी कटौती की है।

    smartphone
    smartphone - फोटो : demo pic

    भारतीय उपभोक्ता 10 जीबी डाटा करते हैं इस्तेमाल

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में भारतीय उपभोक्ता हर महीने करीब 10 जीबी डाटा इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ विशेज्ञों का मानना हैं कि आने वाले वर्षों में यह आकंड़ा 10 जीबी से बढ़कर 20 जीबी तक पहुंच जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें