Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका, इस पोस्टपेड प्लान की कीमत में हुई बढ़ोतरी

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स को झटका देते हुए एड-ऑन पोस्टपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया है। अब एयरटेल के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़कर 249 रुपये हो गई है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को पहले की तरह सेवाएं मिलती रहेंगी। इससे पहले एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में मिलने वाली नेटफ्लिक्स की मुफ्त सेवा को बंद कर दिया था। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में...

एयरटेल का 249 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स को 10 जीबी डाटा देगी। वहीं, यूजर्स को इस प्लान के साथ 18 फीसदी जीएसटी देनी होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फैमली पोस्टपेड प्लान सीरीज को 2017 में लॉन्च किया था।

एयरटेल का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
आपको इस प्लान में 75 जीबी डाटा और एसमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम और मोबाइल प्रोटेक्शन स्कीन की सब्सक्रिप्शन देगी।
- जापान में क्रूज पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बीच बांटे गए 2,000 iPhone
- Jio, Airtel और Vodafone-Idea के शानदार प्रीपेड प्लान, रोजाना मिलेगा 1GB से ज्यादा डाटा
- AGR Dues: बकाया देने पर वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने दिया ये जवाब
- देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे बड़ा संकट, बंद करनी पड़ सकती हैं सेवाएं