AGR Dues: एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया और टाटा ने भी किया भुगतान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Feb 2020 07:22 PM IST
सार
विज्ञापन
Vodafone Idea and tata group made part payment of about Rs 2500 crore and Rs 2190 crore
vodafone idea - फोटो : Self

    विस्तार

    सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारती एयरटेल ने सोमवार को समायोजित सकल आय (एजीआर) में से सरकार को 10,000 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं, वहीं अब वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज ने भी एजीआर के कम्रशः 2,500 करोड़ और 2,190 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं।

    एयरटेल ने दिया बयान

    एयरटेल ने पहले कहा था कि वह 20 फरवरी तक 10,000 करोड़ रुपये जमा करेगी और बकाया राशि का पूरा भुगतान 17 मार्च 2020 तक कर दिया जाएगा। अब कंपनी पर 25,586 करोड़ रुपये का बकाया है। अब कंपनी ने बयान में कहा है कि भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर की तरफ से कुल 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। आगे कंपनी ने कहा कि हम स्वआंकलन की प्रक्रिया में हैं और उच्चतम न्यायालय की अगली सुनवाई से पहले हम इस प्रक्रिया को पूरा करके बचे बकाया का भी भुगतान करेंगे।

    विज्ञापन
    AGR Dues: एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया और टाटा ने भी किया भुगतान

    वोडाफोन आइडिया ने रखा था प्रस्ताव

    उच्चतम न्यायालय ने वोडाफोन आइडिया के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वोडाफोन आइडिया ने एक बयान में एजीआर का सांविधिक बकाया चुकाने का प्रस्ताव रखा था। वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि कारोबार का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में संशोधन के लिए दायर याचिका के परिणाम पर निर्भर करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें