Google Bard: गूगल वर्कस्पेस अकाउंट्स के लिए जारी हुआ AI चैटबॉट बार्ड, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी घोषणा की है। बता दें कि Google Bard को ओपनएआई के चैटजीपीटी (ChatGPT) की टक्कर में लाया गया है। इसे इसी साल फरवरी में पेश किया गया था।

विस्तार
टेक दिग्गज गूगल ने अपने एआई टूल बार्ड को गूगल वर्कस्पेस अकाउंट्स के लिए जारी कर दिया है। पहले इस एआई टूल को केवल व्यक्तिगत Google अकाउंट वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया था। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी घोषणा की है। बता दें कि गूगल बार्ड को ओपनएआई के चैटजीपीटी (ChatGPT) की टक्कर में लाया गया है। इसे इसी साल फरवरी में पेश किया गया था।
गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में की घोषणा
गूगल ने अपने पोस्ट के माध्यम से बार्ड को गूगल वर्कस्पेस अकाउंट्स के लिए जारी करने की घोषणा की है। ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा, "गूगल वर्कस्पेस एडमिन अब अपने डोमेन के लिए बार्ड चैटबॉट को इनेबल कर सकते हैं, जिससे उनके यूजर्स अपने वर्कस्पेस अकाउंट्स का उपयोग करके बार्ड चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने एडमिनिस्ट्रेटर-इनेबल्ड वर्कस्पेस अकाउंट में साइन-इन करने के बाद अब आप काम, रिसर्च या अन्य व्यावसायिक जरूरतों में मदद के लिए बार्ड का उपयोग कर सकते हैं।"
ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
गूगल के अनुसार, बार्ड के लिए यूजर्स पहुंच को इनेबल करने के लिए एडमिन कंसोल में एप्स पर जाएं। अब यहां से एक्स्ट्रा गूगल सर्विस में से अर्ली एक्सेस एप्स पर क्लिक करें और अब आप बार्ड चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल ने अपनी पोस्ट में कहा कि शुरुआत में, बार्ड को अर्ली एक्सेस एप्स कंट्रोल द्वारा मैनेज किया जाता है। आने वाले समय में इस कंट्रोल के तहत अन्य सर्विस को भी जोड़ा जाएगा।
बता दें कि लॉन्च होने पर AI टूल केवल पर्सनल गूगल अकाउंट वाले लोगों के लिए उपलब्ध था। हालांकि, अब यह वर्कस्पेस पर भी उपलब्ध है, और बार्ड को सक्षम या अक्षम करने का कंट्रोल उन देशों में भी एक्टिवेट हो जाएगा, जहां इसे लॉन्च किया जाना बाकी है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बार्ड एआई-संचालित इनोवेशन से अलग है, गूगल का कहना है कि यह वर्कस्पेस के लिए विकसित हो रहा है।