नए अवतार में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S23, कंपनी ने नए लाइम कलर वेरियंट को लॉन्च करने की घोषणा की

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 06 May 2023 03:03 PM IST
सार

Samsung Galaxy S23 को गैलेक्सी S23+ और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी S23 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 8GB रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 New Lemon Finish color to Launch in India Soon know price and specifications
Samsung Galaxy S23 New Lemon Finish color - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज में Samsung Galaxy S23 को नए लाइम कलर वेरियंट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। फ्लैगशिप सीरीज को फरवरी में चार कलर ऑप्शन - क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक में पेश किया गया था। बता दें कि इस फोन को गैलेक्सी S23+ और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी S23 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 8GB रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.1 इंच का फुल एचडी + डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है।

    सैमसंग ने Samsung Galaxy S23 को नए शेड्स में लॉन्च करने की घोषणा की है। फ्लैगशिप फोन को इस सप्ताह के अंत में भारत में नए कलर में पेश किया जाएगा। नया कलर वेरिएंट क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आएगा, जो कि फरवरी में फोन के लॉन्च के बाद से ही देश में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S23 दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग नए लाइम कलर वेरियंट को भी इसी कीमत पर पेश करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें