अमर उजाला
Sat, 6 May 2023
केंद्र सरकार ने FM रेडियो के लेकर बड़ा आदेश दिया है।
सरकार ने कहा कि अब सभी मोबाइल फोन में एफएम रेडियो रिसीवर या फीचर देना अनिवार्य है।
इसको लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मोबाइल फोन निर्माताओं को एडवाइजरी जारी कर दी है।
सरकारी एडवाइजरी के अनुसार, FM रेडियो भरोसेमंद सिस्टम है और प्राकृतिक आपदाओं के समय अलर्ट करने में काफी मददगार हो सकता है।
सरकार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सरकार FM रेडियो की मदद से रियल टाइम में सूचना पहुंचा सकती है और बिना FM के यह संभव नहीं हो पाता।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें