महामारी से प्रभावित नहीं होगी कहीं से सीखने और सिखाने की जरूरत: सुंदर पिचाई

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Feb 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Google announces 50 plus new product features for students and educators
Google For Education - फोटो : amarujala

    सर्च इंजन गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के समाप्त होने के बाद भी कहीं से भी सीखने और सिखाने की जरूरत समाप्त नहीं होगी। गूगल ने बुधवार को दूर दराज के क्षेत्रों में शिक्षा के लिए 50 से अधिक नए सॉफ्टवेयर टूल जारी किए ताकि शिक्षक और छात्र वैश्विक महामारी के दौरान वर्चुअल कक्षाओं में एक दूसरे से रूबरू होते रहें।

    पिचाई (48) ने कहा,‘‘ महामारी समाप्त होने के बाद भी कहीं से भी सीखने और सिखाने की जरूरत समाप्त नहीं होगी। हमारे पास यह अवसर है कि हम कल्पना कर सकें की आगे क्या हो सकता है और इस लिए हमने पिछले वर्ष सीखने और शिक्षा के क्षेत्र पर औपचारिक रूप से ध्यान केन्द्रित किया।’’

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य विश्व भर की सूचनाओं को व्यवस्थित करना और उसे ऐसा बनाना है कि पूरी दुनिया उस तक पहुंच सके और उससे लाभ ले सके। पिचाई ने कहा,‘‘ दोनों बड़ी गहराई से जुड़े हैं। सीखना वह है जो सूचना को उपयोगी बनाती है और लोगों को अपने लिए, अपने परिवारों और समुदाय की भलाई के लिए ज्ञान का इस्तेमाल करने लायक बनाती है।’’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल के अनुसार, 17 करोड़ छात्र और शिक्षक दुनिया भर में शिक्षा के लिए ‘गूगल वर्कस्पेस’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल में ‘लर्निंग एंड एजुकेशन’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन गोम्स ने कहा कि शिक्षा में मदद तथा और ज्यादा सीखने में प्रौद्योगिकी अधिक टूल, अधिक संसाधनों के इस्तेमाल की अनुमति देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें