Google ने कहा- स्टोरेज की समस्या थी इसलिए ठप हुए थे जीमेल और Youtube

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Gmail youtube was down due to an internal storage quota issue said google
Is Google Down - फोटो : Amar Ujala

    सोमवार यानी 14 दिसंबर को शाम 3.47 बजे गूगल की कई सेवाएं अचानक से ठप हो गईं। जीमेल, यूट्यूब, ड्राइव सभी तरह तरह की सर्विसेज बंद थीं, हालांकि गौर करने वाली बात यह थी कि इनकॉग्निटो मोड में जीमेल चल रहा था। करीब 45 मिनट तक ठप रहने के बाद गूगल की सभी सेवाएं बहाल हो गई। इससे पहले भी अगस्त में गूगल के साथ इसी तरह की दिक्कत हुई थी लेकिन उस दौरान गूगल ने आउटेज के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया था, हालांकि इस बार गूगल ने कारण समेत सफाई दी है।

    खत्म हो गई थी इंटरनल स्टोरेज

    गूगल 45 मिनट के आउटेज के बाद आधिकारिक तौर पर कहा है कि इंटरनल स्टोरेज कोटा के कारण यह समस्या आई थी, हालांकि गूगल ने यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि स्टोरेज का कोटा खत्म हुआ था या कोई अन्य समस्या थी, लेकिन यदि स्टोरेज खत्म होने की समस्या थी तो यह वाकई हास्य वाली बात है, क्योंकि गूगल अपने यूजर्स को स्टोरेज खरीदने के लिए कहते रहता है, जबकि वह खुद स्टोरेज की समस्या से जूझ रहा है।

    विज्ञापन

    नए साल से नहीं मिलेगी अनलिमिटेड स्टोरेज

    गूगल ने कहा है कि एक जून 2021 से गूगल फोटोज के साथ हाई क्वॉलिटी फोटोज के लिए फ्री स्टोरेज नहीं मिलेगी। सीधे शब्दों में कहें तो एक जून 2021 से गूगल फोटोज में स्टोर होने वाली फोटोज-वीडियो की स्टोरेज के लिए आपके जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी मिलती है अनलिमिटेड स्टोरेज

    बता दें कि गूगल फोटोज के साथ हाई क्वालिटी इमेज के लिए भी अनलिमिटेड स्टोरेज मिलती है। गूगल के मुताबिक गूगल फोटोज में 4 ट्रिलियन से अधिक फोटोज स्टोर हो चुके हैं। गूगल का कहना है कि प्रत्येक सप्ताह गूगल फोटोज एप में 28 बिलियन नई फोटोज और वीडियोज अपलोड होते हैं। गूगल ने कहा है कि यदि आप अपने फोटोज को नहीं खोना चाहते हैं तो एक जून 2021 से पहले आप अपने फोटोज और वीडियोज का बैकअप ले सकते हैं। साथ ही डेडलाइन से पहले आप अपनी फोटोज को गूगल फोटोज पर अपलोड भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें