Gmail ads: जीमेल के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे! गूगल ने विज्ञापन दिखाना शुरू किया, पेड सर्विस हो सकती है लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 08 May 2023 01:21 PM IST
सार

Google ने अपनी Gmail सर्विस पर विज्ञापन दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अंदेशा है कि कंपनी जल्द ही पेड सर्विस पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Gmail to get more annoying as Google started showing ads may launch paid service
Gmail ads - फोटो : istock

    विस्तार

    यदि आप स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ऑफिस या अन्य काम के लिए जीमेल (Gmail) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। जीमेल फिलहाल फ्री सुविधा है, लेकिन यह ज्यादा दिन तक फ्री नहीं रहने वाली है। जल्द ही आपको जीमेल इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। गूगल (Google) ने अपनी जीमेल सर्विस पर विज्ञापन दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अंदेशा है कि कंपनी जल्द ही पेड सर्विस पेश कर सकती है। हालांकि, अब तक गूगल ने पेड सर्विस को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

    गूगल ने अपनी मेल सर्विस Gmail पर विज्ञापन दिखाना शुरू कर दिया है। जीमेल इनबॉक्स पर विज्ञापन का कब्जा है। यानी जीमेल अब यूट्यूब की राह पर चलने की तैयारी कर रहा है। यूट्यूब पर यदि आप विज्ञापन नहीं देखना चाहते तो आपको पेड सर्विस लेनी होती है। आने वाले समय में हमें यदि प्लान जीमेल के लिए भी देखने मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Ads अब इनबॉक्स के "अपडेट" फिल्टर के बीच में दिखना शुरू हो गया है। यह विशेष फिल्टर, जो अब तक विज्ञापनों से मुक्त था, ऑर्डर, महत्वपूर्ण सूचनाओं, बिलों और प्रमोशनल मैसेज से से संबंधित ईमेल को ऑटोमेटिक रूप से मैनेज करता है। ईमेल में अब "प्रमोशन" और "सोशल" नाम के दो अन्य डिफॉल्ट ऑप्शन भी मिलते हैं। बता दें कि हाल ही में जीमेल ने अपडेट्स टैब की शुरुआत में दो विज्ञापन देना शुरू किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें