OnePlus के 20 हजार के फोन पर मिल रहा 19 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर, यहां मिल रही बेस्ट डील
Amazon Great Summer Sale 2023 में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के साथ 1 हजार का बैंक डिस्काउंट और लगभग 19 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यानी फोन को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
वनप्लस ने हाल ही में अपने किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता फोन भी है। फोन को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर अमेजन ग्रेट समर सेल 2023 (Amazon Great Summer Sale 2023) सेल चल रही है। इस सेल में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के साथ 1 हजार का बैंक डिस्काउंट और लगभग 19 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यानी फोन को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस पूरे ऑफर के बारे में विस्तार से...
वनप्लस का लेटेस्ट फोन दो कलर ऑप्शन पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। लेकिन फोन के साथ बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
फोन को कोटक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी (अधिकतम 1000 रुपये) का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं फोन के एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इसके साथ 18,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप एक्सचेंज ऑफर के साथ और बचत कर सकते हैं। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और कंपनी पर निर्भर करती है।
- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर कैप्शन के साथ फोटो कैसे फॉरवर्ड करें? बहुत आसान है तरीका
- Weekly Tech Wrap: भारत में बैन हुए 14 मैसेंजर एप्स से लेकर ChatGPT पर बैन तक, ये हैं हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स
- AI के गॉडफादर ने दी चेतावनी, कहा- क्लाइमेट चेंज से भी बड़ा खतरा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- iPhone 14 और iPhone 14 प्रो मैक्स पर मिल रहा दमदार ऑफर, एक्सचेंज के साथ बचा सकेंगे 35 हजार रुपये