iQoo Neo 8 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में मिलेगा दमदार एक्सपीरियंस, कैमरा भी होगा शानदार
एक नए लीक में दावा किया गया है कि iQoo Neo 8 सीरीज को इसी महीने के लास्ट तक घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस सीरीज के साथ iQoo पैड भी लॉन्च कर सकती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए मिड रेंज फ्लैगशिप फोन iQoo Neo 8 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज के तहत कंपनी कथित तौर पर iQoo Neo 8 और iQoo Neo 8 Pro नाम से दो प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रही है। iQoo Neo 8 सीरीज को iQoo Neo 7 सीरीज के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च के बारे में किसी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं की है। एक नए लीक में दावा किया गया है कि iQoo Neo 8 सीरीज को इसी महीने के लास्ट तक घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस सीरीज के साथ iQoo पैड भी लॉन्च कर सकती है।
इस दिन लॉन्च होगी iQoo Neo 8 सीरीज
iQoo Neo 8 सीरीज की लॉन्च को लेकर टिप्सटर पांडा ने दावा किया है। टिप्सटर के अनुसार, iQoo Neo 8 सीरीज लॉन्च इवेंट 23 मई को आयोजित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि कंपनी उसी दिन iQoo पैड भी लॉन्च करेगी। टिपस्टर ने फोन या टैबलेट के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा एक अलग लीक से पता चला है कि iQoo पैड वीवो पैड 2 का अधिक पावरफुल वर्जन होगा और मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।
चाइनीज सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक अन्य टिपस्टर ने आईक्यू पैड के कथित डिजाइन का खुलासा किया और दावा किया कि पूरी तरह से मेटल बिल्ड वाले एंड्रॉयड टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 एसओसी होगा। टैबलेट में डिस्प्ले के चारों ओर काफी पतले बेजल हैं, जिसमें फ्रंट कैमरा राइट साइड में है।
वहीं पीछे की तरफ, iQoo पैड में डुअल कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश के साथ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। टिपस्टर ने दावा किया कि iQoo पैड की कीमत CNY 2,000 - CNY 2,500 (लगभग 23,600 रुपये - 29,500 रुपये) के बीच होगी।
- Nokia ने लॉन्च किए तीन दमदार फीचर फोन, मिलेगी 22 दिनों तक की स्टैंडबाय बैटरी और पसंदीदा स्नेक गेम
- OnePlus के 20 हजार के फोन पर मिल रहा 19 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर, यहां मिल रही बेस्ट डील
- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर कैप्शन के साथ फोटो कैसे फॉरवर्ड करें? बहुत आसान है तरीका
- Weekly Tech Wrap: भारत में बैन हुए 14 मैसेंजर एप्स से लेकर ChatGPT पर बैन तक, ये हैं हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स