GitHub के CEO का बयान: AI डेवलपर्स की जगह नहीं लेगा, स्मार्ट कंपनियां अब और ज्यादा इंजीनियर रखेंगी
टेक इंडस्ट्री में हालिया हायरिंग फ्रीज और छंटनियों को लेकर डोहमके ने कहा कि यह सिर्फ बाजार की तेजी से बदलती प्रकृति और अनिश्चितता का परिणाम है। उन्होंने कहा, “अगर हमारी कंपनी के कर्मचारी कहते हैं कि वे AI का उपयोग नहीं करना चाहते, तो इसका मतलब है कि हम सफलता के लिए तैयार नहीं हैं।”

विस्तार
AI के तेजी से बढ़ते उपयोग को लेकर जहां एक ओर नौकरियों के खत्म होने का डर है, वहीं GitHub के CEO थॉमस डोहमके ने एक अलग ही रुख अपनाया है। उनका मानना है कि AI डेवलपर्स की नौकरियां नहीं छीनेगा, बल्कि यह सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कंपनियां अब इंजीनियरों की संख्या घटाएंगी नहीं, बल्कि उन्हें और ज्यादा हायर करेंगी।
पेरिस में आयोजित VivaTech सम्मेलन के दौरान, "The Silicon Valley Girl" पॉडकास्ट में बात करते हुए डोहमके ने बताया कि AI सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को किस तरह बदल रहा है। उन्होंने कहा, “जो सबसे स्मार्ट कंपनियां हैं, वो अब और अधिक डेवलपर्स हायर करेंगी, क्योंकि अगर आप एक डेवलपर की क्षमता को 10 गुना बढ़ा सकते हैं, तो 10 डेवलपर्स 100 गुना काम कर सकते हैं।” उनका कहना है कि AI का उद्देश्य लागत में कटौती करना नहीं, बल्कि कंपनियों को बड़े विचारों को साकार करने और बड़े पैमाने पर निर्माण करने में सक्षम बनाना है।
डोहमके ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले एक वेबसाइट या वेब एप बनाने के लिए विशेषज्ञों की पूरी टीम चाहिए होती थी, लेकिन अब AI-आधारित टूल्स के जरिए यह काम आम लोगों के लिए भी आसान हो गया है। यह बदलाव बताता है कि अब सॉफ्टवेयर सिर्फ प्रोफेशनल डेवलपर्स का क्षेत्र नहीं रहेगा, बल्कि आम यूजर्स भी माइक्रो ऐप्स बना पाएंगे। “आने वाले समय में सॉफ्टवेयर निर्माण का दायरा बहुत बड़ा होगा, साधारण उपयोगकर्ताओं से लेकर उन्नत AI सिस्टम बनाने वाले पेशेवर डेवलपर्स तक।”
- AI Mode: अब सभी के लिए लॉन्च हुआ गूगल का एआई सर्च मोड, लॉगिन की नहीं है जरूरत
- Bitchat: जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया नया मैसेजिंग एप, इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत, व्हाट्सएप से होगा मुकाबला
- xAI: Grok को मिला बड़ा अपडेट, अब हॉलीवुड और राजनीति पर 'फैक्ट्स ओवर फीलिंग्स' की तर्ज पर दे रहा जवाब
- पासवर्ड लीक: एक गलती और डार्क वेब पर पहुंच जाएगा आपका डेटा, ये चार टूल करेंगे काफी मदद