Bitchat: जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया नया मैसेजिंग एप, इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत, व्हाट्सएप से होगा मुकाबला
जहां WhatsApp और Telegram जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स इंटरनेट पर आधारित हैं, वहीं Bitchat बिना Wi-Fi या मोबाइल डेटा के भी चलता है। यह एप डेसेंट्रलाइज्ड (विकेंद्रीकृत) है यानी इसका कोई केंद्रीय सर्वर नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे डोर्सी का ट्विटर प्रतिद्वंद्वी Bluesky।

विस्तार
यदि आप भी इस बात से परेशान रहते हैं कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के लिए या किसी अन्य मैसेजिंग एप के लिए इंटरनेट की जरूरत है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब एक ऐसा इंस्टैंट मैसेजिंग एप लॉन्च हो गया है जो बिना इंटरनेट भी काम करेगा। अब इसे कोई नहीं, बल्कि ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने लॉन्च किया। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
ट्विटर (अब X) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने एक अनोखा और क्रांतिकारी मैसेजिंग एप लॉन्च किया है, जिसका नाम है Bitchat। इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसे उपयोग करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है। यह एप Bluetooth तकनीक के जरिए संदेश भेजने और प्राप्त करने में सक्षम है।
जहां WhatsApp और Telegram जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स इंटरनेट पर आधारित हैं, वहीं Bitchat बिना Wi-Fi या मोबाइल डेटा के भी चलता है। यह एप डेसेंट्रलाइज्ड (विकेंद्रीकृत) है यानी इसका कोई केंद्रीय सर्वर नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे डोर्सी का ट्विटर प्रतिद्वंद्वी Bluesky।
Bitchat एक ब्लूटूथ मेष नेटवर्क (Bluetooth mesh network) पर आधारित है। यह तकनीक टॉरेंट्स की तरह peer-to-peer (पीयर-टू-पीयर) कनेक्शन पर काम करती है, जिसमें नजदीकी डिवाइस आपस में जुड़े रहते हैं और संदेश एक से दूसरे डिवाइस तक एन्क्रिप्टेड रूप में पहुंचाया जाता है।
इस नेटवर्क में हर डिवाइस एक node की तरह काम करता है और संदेशों को आगे बढ़ाने में मदद करता है। उपयोगकर्ता जब एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर बढ़ते हैं, तो वे स्थानीय ब्लूटूथ क्लस्टर्स से जुड़ते और अलग होते रहते हैं और इसी प्रक्रिया में संदेशों को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पास किया जाता है। डोर्सी के अनुसार, भले ही Bluetooth की सीमा लगभग 100 मीटर तक हो, लेकिन Bitchat 300 मीटर तक संदेश पहुंचा सकता है।
- xAI: Grok को मिला बड़ा अपडेट, अब हॉलीवुड और राजनीति पर 'फैक्ट्स ओवर फीलिंग्स' की तर्ज पर दे रहा जवाब
- पासवर्ड लीक: एक गलती और डार्क वेब पर पहुंच जाएगा आपका डेटा, ये चार टूल करेंगे काफी मदद
- टेक टिप्स: iPhone के ये 4 इमरजेंसी फीचर्स आपकी जान बचा सकते हैं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
- Mobile Tariff: फिर से महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान, हो चुकी है पूरी तैयारी