AI Girlfriend: एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर रही लड़की, वर्चुअल डेटिंग से कमा रही लाखों

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 May 2023 03:29 PM IST
सार

Caryn Majorie अपने एआई क्लोन की मदद से डेटिंग करती है और इसके लिए वह प्रति मिनट 1 डॉलर यानी (80 रुपये) चार्ज करती है। मार्जोरी के एआई बॉट ने अब तक 71,610 डॉलर यानी तकरीबन 58 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
girl creates her virtual clone CarynAI for relationships 1000 individuals signup
Caryn Marjorie - फोटो : Twitter

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी और रोमांस के बीच की लाइन को धुंधला करते हुए एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खुद का एक AI क्लोन बनाया है। इसकी मदद से यह इन्फ्लुएंसर एक साथ कई ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट कर रही है। इन्फ्लुएंसर, इसके लिए प्रति मिनट 1 डॉलर यानी 80 रुपये चार्ज भी करती है और लाखों कमा रही है। सबसे खास बात यह है कि इन्फ्लुएंसर, इनमें से किसी भी लड़के से नहीं मिली है। दरअसल, यह लड़की CarynAI क्लोन की मदद से वर्चुअल डेटिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।

    अपना एआई क्लोन बनाने वाली लड़की का नाम कैरिन मार्जोरी (Caryn Majorie) है और वह जॉर्जिया की रहने वाली है। इस रिव्यूलूशनरी एआई साथी ने मार्जोरी के फॉलोअर्स के बीच सनसनी फैला दी है, जिसमें लोग वर्चुअल क्लोन के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए उत्सुकता से साइन अप कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    अब तक 1,000 से अधिक लोगों ने CarynAI के लिए साइन अप किया है। मार्जोरी का कहना है कि उसके कई फैन्स उसके साथ समय बिताना चाहते हैं, लेकिन एक समय में सबके साथ रह पाना संभव नहीं है, इसलिए उसने यह काम एआई को सौंप दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर कैरिन मार्जोरी के लाखों फॉलोअर्स हैं। स्नैपचैट पर मार्जोरी के 18 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उसके 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कैरिन मार्जोरी की उम्र 23 साल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें