भारत में लॉन्च हुआ Lava Agni 2 5G, इस सेगमेंट में सबसे शानदार डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा भी है दमदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 May 2023 12:21 PM IST
सार

Lava Agni 2 5G में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 13 5G बैंड का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Lava Agni 2 5G launched in india with 3D Dual Curved Amoled Display know price and specifications
Lava Agni 2 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपनी अग्नी सीरीज के नए फोन Lava Agni 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.78 इंच की एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले से लैस किया गया है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 13 5G बैंड का सपोर्ट है। Lava Agni 2 5G में चार रियर कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    लावा अग्नी 2 5जी की कीमत 21,999 रुपये है। फोन के साथ कंपनी सभी प्रमुख क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये की फ्लैट छूट दे रही है। फोन को 24 मई से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    लावा के नए फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर, एचडीआर 10 और एचडीआर 10+ और वाइडवाइन एल1 को सपोर्ट है। Lava Agni 2 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7050 से लैस किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें