रिलायंस जियो का यह ऑफर सुन झूम उठेंगे आप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 03 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Get Reliance JioFi with effective price of Rs 499
JIO

    रिलायंस जियो ने लॉन्चिंग के साथ ही एक के बाद एक कई सारे धमाकेदार ऑफर्स पेश किए। उसके बाद इस साल भी जियो ने कई सारे ऑफर्स जारी किए हैं जिनमें हाल ही में ओप्पो के साथ रिलीज हुआ मानसून ऑफर भी है। वहीं अब जियो ने हॉट-स्पॉट डिवाइस जियोफाई को सिर्फ 500 रुपये में देने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले भी जियोफाई की कीमत में 50 प्रतिशत की कटौती हुई थी और यह डिवाइस 999 रुपये में उपलब्ध था।

    500 रुपये में जियोफाई खरीदने के लिए शर्तें

    jiofi
    jiofi

    जियोफाई के साथ जियो का नया पोस्टपेड सिम कार्ड लेना होगा।

    विज्ञापन

    इसके बाद ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक पोस्टपेड अकाउंट में मिलेगा जिसका इस्तेमाल अगले 12 साइकल में रिचार्ज के दौरान किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑफर की शुरुआत 3 जुलाई 2018 से हो चुकी है।

    जियो फाई की डाउनलोडिंग स्पीड 150Mbps और अपलोड स्पीड 50Mbps है। इसके जरिए एक बार में 32 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 2300mAh की बैटरी है। इसकी शुरुआती कीमत 2,899 रुपये थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें