स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरे वाले सबसे सस्ते इस फोन की सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Honor 7A available in flash Sale In India With Dual Rear Camera from Flipkart
Honor 7A

    मई में हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में दो नए स्मार्टफोन  Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किए थे । दोनों फोन में हॉनर ने डुअल रियर कैमरा दिया है। इनमें से हॉनर 7ए की आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।

    हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    फोन में 3000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें