ATM से पैसे निकालते समय स्मार्ट लोग ये 6 काम नहीं करते, आप भी नोट कर लें

Asif Iqbal
टेक डेस्क, अमर उजालाAsif Iqbal
Mon, 02 Jul 2018 05:30 PM IST
ATM frauds are rising, tips to protect yourself know here
ATM

    आए दिन देखने को मिल रहा है कि फलां शख्म को एटीएम के जरिए चूना लगाया गया और लाखों रुपये अकाउंट से गायब हो गए। ऐसी घटनाएं तो रोज हो रही हैं और हम इससे अवगत होते हुए भी इसके जाल में फंस जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्या-क्या कदम उठाएं जाएं कि हम ऐसी किसी घटनाओं के शिकार ना हों। आइए जानते हैं।

    atm PIN
    atm PIN

    एटीएम पिन

    सबसे पहले इस बात को ध्यान में रखें कि आप जिस एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं, वहां कोई दूसरा है तो नहीं। अगर एटीएम के अंदर आपके अलावा कोई दूसरा मौजूद है तो पिन ना डालें और पैसा ना निकालें। दूसरे शख्स को बाहर जाने को कहिए और कुछ ही संदेह होता है तो एटीएम से बाहर आ जाएं।

    atm HIDDEN CAM
    atm HIDDEN CAM

    कैमरे को चेक करें

    एटीएम से पैसा निकालते समय चारों और सरसरी निगाह से देख लें कि कोई छिपा हुआ कैमरा तो नहीं लगा है। इसके अलावा कार्ड डालने वाले स्लॉट में आपको कुछ संदिग्ध दिखता है तो सावधान हो जाएं। चोर उसके अंदर भी कार्ड को पढ़ने वाली चिप लगा देते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें