Future Is AI: जो बाइडन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की AI लिखी टी-शर्ट, क्या हैं इसके मायने, कहां खड़े हैं दोनों देश?
पीएम मोदी की अमेरिका में टेक सीईओ के साथ हुई बैठक के बाद अमेजन, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में टेक्नोलॉजी के विकास के लिए निवेश की घोषणा की है। अमेजन ने कहा है कि अगले सात साल में वह भारत में अतिरिक्त 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में से एक है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि दुनिया कह रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने चैटजीपीटी को लेकर कहा है कि इसकी छवि बनाने और पोपुलर करने में भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट और कंज्यूमर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर यूसुफ मेहदी ने हाल ही में कहा है कि एआई के लिए भारत दुनिया के शीर्ष तीन बाजारों में से एक है। अब यही बात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की है।
जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक टी-शर्ट गिफ्ट की है जिस पर The Future is AI यानी 'एआई ही भविष्य है' लिखा है। इस टी-शर्ट पर अमेरिका और इंडिया भी लिखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस बैठक में जो बाइडन ने पीएम मोदी को टी-शर्ट गिफ्ट की है, उस बैठक में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एपल के सीईओ टिम कुक और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।
सबसे पहले हम इस खास टी-शर्ट की ही बात करते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी देश के बड़े नेताओं के बीच इस तरह के गिफ्ट दिए गए हैं। एआई लिखा हुआ यह टी-शर्ट भी दुनिया के टेक सीईओ की हां-में-हां मिल रहा है कि भारत एआई के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि भारत इस वक्त सबसे अधिक आबादी वाला देश है। दूसरे नंबर पर चीन है, लेकिन चीन में टेक कंपनियों पर बहुत सारी पाबंदियां हैं। गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसी कंपनियां चीन में बैन हैं। ऐसे में भारत टेक कंपनियों के लिए सबसे बड़ा बाजार है। यह आप भी जानते हैं कि जहां आबादी है, बाजार भी वहां ही है।

यह टी-शर्ट इस बात का संदेश है कि टेक कंपनियां भारत में एआई को लेकर बड़े निवेश करने वाली हैं। पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात से ठीक पहले चैटजीपीटी को तैयार करने वाले स्टार्टअप OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने भारत का दौरा किया था और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी।